{"_id":"08528ac78f8340615349092cde3bc6bd","slug":"sa-team-in-pink-dress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले वनडे में अफ्रीकी खिलाड़ियों ने क्यों पहनी गुलाबी ड्रेस?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले वनडे में अफ्रीकी खिलाड़ियों ने क्यों पहनी गुलाबी ड्रेस?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी जोहानिसबर्ग वनडे में अपनी परंपरागत हरी ड्रेस की बजाए गुलाबी रंग की ड्रेस पहनकर मैदान पर उतरे तो बहुत लोग चौंक गए।
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच के दौरान वांडर्स स्टेडियम गुलाबी रंग से चमक रहा था, ऐसा ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया गया।
विज्ञापन
न्यू वांडर्स स्टेडियम के टाइटल प्रायोजक बिडवेस्ट के साथ मिलकर पहले वनडे को ‘पिंक डे’ के रूप में मनाया जा रहा है।
जोहानिसबर्ग टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी अपनी जर्सी पर गुलाबी रंग की पट्टी लगाई।
इस अभियान के लिए अपना समर्थन देने के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम इस मैच में गुलाबी हरी जर्सी पहनकर खेल रही थी। इस मैच के लिए पिंक डे पांच दिसंबर हैशटैग को सोशल मीडिया पर प्रोमोट किया जा रहा है।
विज्ञापन
दर्शक भी गुलाबी रंग के कपड़े पहने दिखे। प्रायोजकों के होर्डिंग भी गुलाबी थे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान एबी डीविलियर्स ने मैच से पहले कहा कि इससे ऐसा लग रहा है जैसे हम कुछ महत्वपूर्ण कर रहे हों। इसके बारे में जागरूकता फैलाना काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट टीमें गुलाबी रंग की जर्सी नहीं पहनतीं। हमारे खिलाड़ियों ने ग्रिप, जूते और हेलमेट भी गुलाबी रंग के पहने हैं।