फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA leads in odi Series against NZ.

वनडे का एक मुकाबला, 8 गेंदबाजों ने झटके 2-2 विकेट

Sat, 25 Oct 2014 08:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Oct 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
SA leads in odi Series against NZ.
हाशिम अमला के शानदार शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में भी हराते हुए वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन


माउंट मौनगौनी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान टीम को 72 रनों से हरा दिया। सीरीज में अजेय बढ़त लेने के बाद अफ्रीकी टीम अब सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए। अफ्रीकी टीम की ओर से ओपनर हाशिम अमला ने 15 चौके की मदद से शानदार शतक लगाया।
विज्ञापन


अमला के वनडे करियर का 15वां शतक है। अमला के अलावा फैफ डु प्लेसिस ने 67 रनों की पारी खेली। उनके शतक के दम पर एक समय अफ्रीकी टीम 300 रनों के पार जाते दिख रही थी। लेकिन उसने 25 रनों के अंदर 6 विकेट गंवा देने से टीम 282 रनों पर रूक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोंची ने लगातार दूसरे मैच में 10वें विकेट के लिए बनाया रिकॉर्ड

SA leads in odi Series against NZ.
जवाब में न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और 29 रन पर 2 विकेट गंवा दिया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से किवी टीम संकट से उबर ही नहीं सकी और पूरी टीम 46.3 ओवर में ही आउट हो गई।

उसकी ओर से ल्युक रोंची 79 रन बनाकर आउट हुए। रोंची ही एकमात्र बल्‍लेबाज हैं जो अफ्रीकी गेंदबाजों का डटकर सामना कर पा रहे हैं। पहले मैच में वह शतक से चूक गए थे और उन्होंने 99 रनों की पारी खेली थी।

पिछले मैच की तरह इस मैच में भी रोंची ने 10वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने मिचेल मैक्लेघन के साथ 10वें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। इस बार भी वह अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए।

पहले वनडे में रोंची ने ट्रेंट बोल्ट के साथ 10वें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की ‌थी। 10वें विकेट के लिए यह न्यूजीलेंड की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है।

एक मैच में 8 गेंदबाजों ने झटके 2-2 विकेट

SA leads in odi Series against NZ.
इस वनडे मैच में एक गजब का वाकया हुआ। कुल 8 गेंदबाजों ने 2-2 के हिसाब से विकेट झटके और वह भी दोनों टीमों की ओर से 4-4 गेंदबाजों ने।

पहले किवी टीम की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बेल्ट के अलावा टिम साउदी, मिचेल मैक्लेघन और कोरी एंडरसन ने 2-2 विकेट झटके।

न्यूजीलैंड टीम की तरह दक्षिण अफ्रीका के भी 4 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट झटके। उसकी ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन, वाएने फिलेंडर, कप्तान एबी डीविलियर्स और इमरान ताहिर ने 2-2 विकेट निकाले। कभी टीम के खास विकेटकीपर रहे ने डीविलियर्स भी इस मैच में गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed