फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA fight but still face hefty chase

द. अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को मजबूत बढत

Sat, 24 Nov 2012 02:28 PM IST
एडिलेड/एजेंसी
एडिलेड/एजेंसी Updated Sat, 24 Nov 2012 02:28 PM IST
विज्ञापन
SA fight but still face hefty chase

ऑस्ट्रेलिया ने अपने गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 162 रन की अहम बढ़त लेकर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 550 रन के विशाल स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन 2 विकेट पर 217 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी 388 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 111 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढत 273 रन की हो चुकी है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपने सात विकेट 250 रन पर ही गंवा दिए थे और उस पर फॉलोआन का खतरा मंडराने लगा था। लेकिन हेमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे दिग्गज आलराउंडर जैक्स कॉलिस (58) और अपना पहला टेस्ट खेल रहे फाफ डू प्लेसिस (78) के साथ आठवें विकेट के लिए 93 रन जोडकर दक्षिण अफ्रीका को इस संकट से उबार लिया।
विज्ञापन


नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कैलिस ने साहसिक प्रदर्शन करते हुए 93 गेंदों में दस चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए जबकि डू प्लेसिस ने 159 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के के सहारे 78 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन हिल्फेनहास ने 19.3 ओवर में 49 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि नाथन लियोन और पीटर सिडल ने दो-दो और माइकल क्लार्क और डेविड वार्नर ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed