फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rurturaj gayakwad scores century against rajasthan royals first in second leg

शतकवीर ऋतुराज: दूसरे फेज में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज, 113 मिनट मैदान पर रहकर बना डाले कई रिकॉर्ड

Sat, 02 Oct 2021 10:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Oct 2021 10:28 PM IST
सार

चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 101 रनों की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन
Rurturaj gayakwad scores century against rajasthan royals first in second leg
ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक लगाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गायकवाड़ ने राजस्थान के खिलाफ 60 गेंदों में नबाद 101 रन बनाए, जिसकी बदौलत चेन्नई ने राजस्थान के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा। गायकवाड़ ने इस पारी में नौ चौकों और पांच छक्कों के साथ 168.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत करने वाले ऋतुराज अंत तक टिके रहे और आखिरी गेंद में छक्का लगाकर अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 113 मिनट तक बल्लेबाजी की और शतक लगाकर नाबाद लौटे। गायकवाड़ ने इस पारी में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
विज्ञापन


ऋतुराज चेन्नई के नौवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में शतक लगाया है। वो एक सीजन में चेन्नई के लिए 500 से ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। ऋतुराज से पहले मैथ्यू हेडन, माइक हसी, ड्वेन स्मिथ, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन और सुरेश रैना ने तीन बार चेन्नई के लिए एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऋतुराज पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल की शुरुआती 18 पारियों में ही 700 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनसे पहले कोई भी बल्लेबाज इतनी कम पारियों में 700 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाया था। 
विज्ञापन

101 रन की पारी में ऋतुराज ने बनाए कई रिकॉर्ड

ऋतुराज ने 60 गेंदों पर 101 रन की पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए। वो चेन्नई के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में शतक लगाया है। उन्होंने सिर्फ 24 साल 244 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। ऋतुराज सातवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाया है। वहीं चेन्नई के वह तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ शतकीय पारी खेली। उनसे पहले मुरली विजय 2010 में और शेन वाटशन 2018 में यह कारनामा कर चुके हैं। 

आईपीएल 2021 में ऋतुराज का प्रदर्शन

आईपीएल 2021 में ऋतुराज गायकवाड़ ने 12 पारियों में 50.80 के औसत से 508 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 से ऊपर रहा है। इस सीजन में उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा चौके मारने के मामले में वो दूसरे स्थान पर हैं। ऋतुराज ने 53 चौके लगाए हैं, जबकि धवन ने 55 चौके लगाए हैं। वहीं छक्के लगाने के मामले में ऋतुराज राहुल के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने 20 छक्के लगाए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही चेन्नई की टीम इस सीजन में टॉप पर बनी हुई है।
विज्ञापन

आखिरी गेंद में छ्क्का लगाकर पूरा किया पहला शतक

गायकवाड़ ने चेन्नई की पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया। इसी के साथ वो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में ऋतुराज (508) के बाद लोकेश राहुल (488) रन का नाम आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed