फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rumor of death of 'Chacha Cricket' spread on social media, now share video of himself

सोशल मीडिया पर फैली अफवाह 'चाचा क्रिकेट' नहीं रहे, अब खुद वीडियो शेयर कर कही ये बात

Thu, 19 Nov 2020 09:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Nov 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Rumor of death of 'Chacha Cricket' spread on social media, now share video of himself
चाचा क्रिकेट - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर आजकल लगभग हर दिन कोई न कोई अफवाहों और फर्जी खबरों का शिकार होता रहता है। इसकी चपेट में इस बार पाकिस्तान के चर्चित क्रिकेट फैन भी आ गए। चाचा क्रिकेट के नाम से मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेट समर्थक सुफु अब्दुल जलील को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसी अफवाह फैली जिसकी वजह से उन्हें खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी।

विज्ञापन


कई सालों से पाकिस्तानी टीम का सपोर्ट करने वाले इस फैन की मौत की खबर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद खुद अब्दुल जलील को वीडियो बनाकर बताना पड़ा कि वे जीवित हैं उनकी मौत की अफवाह फैलाई गई है। 
विज्ञापन


सुफु ने कहा कि मौत एक वास्तविकता है, यह आएगी और कोई भी (मुझे) से इससे नहीं बचा पाएगा। उन्होंने वीडियो में कहा, 'जिसने भी मेरी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की है और मेरी मौत की फर्जी खबर को फैलाया है, अल्लाह उसे हिदायत (मार्गदर्शन) दे। मैं जीवित और अच्छा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


दरअसल कोरोना काल में लॉकडाउन और खेल टूर्नामेंटों पर लगे प्रतिबंधों की वजह से जलील लंबे समय से नहीं दिखे हैं और उनकी कोई भी जानकारी नहीं थी, ऐसे में लोगों ने उन्हें लेकर एक गलत अफवाह फैला दी।

बता दें कि चाचा क्रिकेट 90 के दशक से ही पाकिस्तान क्रिकेट के बड़े प्रशंसक रहे हैं और स्टेडियम में पहुंचकर पाकिस्तान का सपोर्ट करते रहे हैं। वे सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के भी प्रशंसक रहे हैं और कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ नजर आ चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed