फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs SRH: Jason Roy, Kane Williamson end SRH's losing streak; defeats Rajasthan Royals by 7 wicket

RR vs SRH: बेकार गई सैमसन की पारी, हैदराबाद ने राजस्थान को सात विकेट से हराया, रॉय-विलियमसन का अर्धशतक

Mon, 27 Sep 2021 11:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Sep 2021 11:47 PM IST
सार

इस जीत के साथ हैदराबाद को तो कोई फायदा नहीं हुआ, लेकिन राजस्थान की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन
RR vs SRH: Jason Roy, Kane Williamson end SRH's losing streak; defeats Rajasthan Royals by 7 wicket
आईपीएल 2021 में हैदराबाद vs राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 82 रन की पारी खेली थी। जवाब में हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में 167 रन बनाकर मैच जीत लिया। जेसन रॉय ने 60 रन और कप्तान केन विलियमसन ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

 
 

सनराइजर्स हैदराबाद की सीजन की दूसरी जीत
इस जीत के साथ हैदराबाद को तो कोई फायदा नहीं हुआ, लेकिन राजस्थान की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हालांकि, उसके 10 मैचों में चार अंक हैं और वह अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। वहीं, राजस्थान की टीम ने 10 में से चार मैचों में जीत हासिल की है। उसके आठ अंक हैं और वह अंक तालिका में छठे नंबर पर है। 

राजस्थान की खराब शुरुआत, लुईस जल्दी आउट हुए
पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत खराब रही। एविन लुईस सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने अब्दुल समद के हाथों कैच कराया। इसके बाद संजू सैमसन ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। यशस्वी 36 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया।

 

सैमसन ने आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक लगाया
यशस्वी के विकेट बाद लियाम लिविंगस्टोन (4) भी कुछ खास नहीं कर सके और उनकी विकेट राशिद खान के खाते में आई। चौथे विकेट के लिए महिपाल लोमरोर और सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रन जोड़े। सैमसन ने इस दौरान आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। वे 57 गेंदों पर 82 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। 

 
विज्ञापन

आखिरी ओवर में कौल की शानदार गेंदबाजी
सिद्धार्थ कौल ने सैमसन-लोमरोर की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने सैमसन को होल्डर के हाथों कैच कराया। कौल ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर सैमसन और चौथी गेंद पर रियान पराग (0) को आउट कर हैदराबाद की वापसी कराई। पराग के विकेट के साथ ही सिद्धार्थ कौल ने हैदराबाद के लिए अपने 50 विकेट भी पूरे किए। 

ऐसा करने वाले कौल तीसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान ने यह कारनामा किया है। 20वीं ओवर में कौल ने सिर्फ चार रन दिए। हैदराबाद की ओर से कौल के अलावा संदीप, भुवनेश्वर और राशिद को एक-एक विकेट मिला।

 

जेसन रॉय और साहा ने अच्छी शुरुआत दी
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम को जेसन रॉय और ऋद्धिमान साहा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। साहा 18 रन बनाकर लोमरोर की गेंद पर आउट हुए। उन्हें सैमसन ने स्टंप किया। इसके बाद जेसन ने कप्तान विलियमसन के साथ मिलकर फिर 57 रन की साझेदारी निभाई। जेसन बड़े शॉट लगाने के चक्कर में सकारिया की बॉल पर सैमसन को कैच दे बैठे। इसके बाद प्रियम गर्ग को मुस्तफिजुर रहमान ने शून्य पर आउट किया। 

 

अभिषेक और विलियमसन ने मिलकर टीम को जिताया
अभिषेक शर्मा ने कप्तान विलियमसन के साथ मिलकर 48 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को सात विकेट से जीत दिला दी। विलियमसन ने आईपीएल करियर का 16वां और जेसन ने दूसरा अर्धशतक लगाया। हैदराबाद की ओर से मुस्तफिजुर, लोमरोर और सकारिया को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमें-
सनराइजर्स हैदाराबाद: जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट और मुस्तफिजुर रहमान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed