RR vs RCB Highlights : राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, बैंगलुरु की तीसरी हार, बटलर का शतक
{"_id":"661147d59872dcafd30417aa","slug":"rr-vs-rcb-live-cricket-score-rajasthan-royals-vs-royal-challengers-bangalore-ipl-2024-19th-match-jaipur-2024-04-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"RR vs RCB Highlights : राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, बैंगलुरु की तीसरी हार, बटलर का शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 06 Apr 2024 11:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:15 PM IST
खास बातें
RR vs RCB Indian Premier League 2024 : आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से हुआ। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दो शतक देखने को मिले। पहले कोहली ने आरसीबी के लिए नाबाद शतक लगाया और इसके बाद राजस्थान के लिए जोस बटलर भी शतक जड़ने में सफल रहे। राजस्थान की टीम आरसीबी पर भारी पड़ी और इस सीजन में विजय अभियान जारी रखा।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:07 PM, 06-Apr-2024
RR vs RCB Live: राजस्थान की लगातार चौथी जीत, बटलर का नाबाद शतक
राजस्थान ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर नाबाद 100 की शानदार शतयकीय पारी के दम पर आरसीबी को छह विकेट से हरा दिया है। राजस्थान की इस टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है, जबकि आरसीबी ने हार की हैट्रिक लगाई है। आरसीबी ने विराट कोहली के नाबाद 113 रनों की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 183 रन बनाए थे, लेकिन राजस्थान ने बटलर के शतक और कप्तान संजू सैमसन की 69 रनों की पारी के दम पर पांच गेंद शेष रहते चार विकेट पर 189 रन बनाकर जीत दर्ज की।आरसीबी पर मिली इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में चार मैचों में चार जीत के साथ आठ लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हालांकि राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था। यशस्वी खाता खोले बिना आउट हुए थे, लेकिन इसके बाद बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने मिलकर पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। सैमसन अर्धशतक लगाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन बटलर अंत तक टिके रहे और उन्होंने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया और टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। इसी के साथ कोहली का शतक बेकार गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए साहसिक पारी खेली थी।
11:00 PM, 06-Apr-2024
RR vs RCB Live: बटलर शतक के करीब
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर आरसीबी के खिलाफ शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। बटलर 56 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ शिमरान हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
10:51 PM, 06-Apr-2024
RR vs RCB Live: जुरेल हुए आउट
राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई है और उसने सैमसन और रियान पराग के बाद ध्रुव जुरेल का विकेट भी गंवा दिया है। जुरेल तीन गेंदों पर दो रन बनाकर रीस टॉप्ले का शिकार बने। टॉप्ले का मैच का यह दूसरा विकेट है। हालांकि दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज जोस बटलर टिके हुए हैं। बटलर 48 गेंदों पर 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ नए बल्लेबाज के तौर पर शिमरान हेटमायर मैदान पर उतरे हैं।10:43 PM, 06-Apr-2024
RR vs RCB Live रियान पराग हुए आउट
आरसीबी ने मैच में वापसी करते हुए सात रन के अंदर राजस्थान के दो विकेट झटक लिए हैं। मोहम्मद सिराज ने पहले संजू सैमसन को आउट किया, वहीं नए बल्लेबाज के रूप में उतरे रियान पराग यश दयाल की गेंद पर कोहली को आसान कैच दे बैठे। रियान पराग चार गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर हालांकि 46 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 80 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।10:37 PM, 06-Apr-2024
RR vs RCB Live सैमसन पवेलियन लौटे
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को मोहम्मद सिराज ने आउट कर आरसीबी को दूसरी सफलता दिलाई। सैमसन 42 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ बटलर के साथ उनकी दूसरी विकेट के लिए हुई 148 रनों की साझेदारी टूट गई। क्रीज पर फिलहाल बटलर 44 गेंदों पर 77 रन बनाकर मौजूद हैं। उनके साथ रियान पराग नए बल्लेबाज के तौर पर उतरे हैं।10:27 PM, 06-Apr-2024
RR vs RCB Live : सैमसन और बटलर टिके
राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन आरसीबी के गेंदबाजों के सामने टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी के दम पर राजस्थान शुरुआती झटके से उबरते हुए 13 ओवर की समाप्ति के बाद 136 रन बना लिए हैं। बटलर 38 गेंदों पर 69 रन और सैमसन 38 गेंदों पर 66 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 PM, 06-Apr-2024
RR vs RCB Live : सैमसन ने भी जड़ा अर्धशतक
आरसीबी के खिलाफ जोस बटलर के बाद कप्तान संजू सैमसन ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। सैमसन इस सीजन लगातार अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर टीम को मुसीबत से उबारा। सैमसन और बटलर के बीच इसी के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है।10:14 PM, 06-Apr-2024
RR vs RCB Live : बटलर ने जड़ा अर्धशतक
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। बटलर ने 30 गेंदों पर पचाया जड़ा। यशस्वी जायसवाल के खाता खोले बिना आउट होने के बाद बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने राजस्थान की पारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने 10 ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। बटलर के साथ सैमसन 28 गेंदों पर 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।10:10 PM, 06-Apr-2024
RR vs RCB Live : बटलर अर्धशतक के करीब
राजस्थान के बल्लेबाज जोश बटलर आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। बटलर 28 गेंदों पर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ संजू सैमसन 25 गेंदों पर 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।09:54 PM, 06-Apr-2024