फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rr vs rcb ipl 2024 19th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi

RR vs RCB Playing 11: फाफ-संजू के बीच भिड़ंत आज, कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड और क्या होगी प्लेइंग 11, देखें

Sat, 06 Apr 2024 09:30 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 06 Apr 2024 09:30 AM IST
सार

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Playing 11 Prediction : आज आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में आरसीबी राजस्थान के जीत के रथ को रोकने के लिए उतरेगी। राजस्थान ने अब तक खेले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, आरसीबी को अपने चार मैचों में सिर्फ एक ही जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन
rr vs rcb ipl 2024 19th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब फॉर्म से जूझ रही रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) और शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स दोनों को शनिवार को आईपीएल के मैच में अपने शीर्ष क्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आरसीबी के पास शीर्ष क्रम में कप्तान फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार जैसे शानदार आक्रामक बल्लेबाज हैं, लेकिन कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दो अर्धशतक समेत 203 रन बनाकर आरेंज कैप हासिल कर चुके हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन


अच्छी फॉर्म में नहीं यशस्वी-बटलर की जोड़ी 
पाटीदार ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 29 रन बनाए, लेकिन उनसे इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आरसीबी के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम से मिलती जुलती है जिस पर बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में आसानी होगी। दूसरी ओर रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर अच्छी फॉर्म में नहीं हैं। यशस्वी अच्छी फॉर्म लेकर आईपीएल में आए थे, लेकिन तीन मैचों में 39 रन ही बना सके हैं। बटलर की भी यही कहानी है। इंग्लैंड के टी-20 कप्तान ने तीन मैचों में 35 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 85 का रहा है।
विज्ञापन


गेंदबाजी में राजस्थान का पलड़ा भारी 
रॉयल्स की बल्लेबाजी की धुरी कप्तान संजू सैमसन (109 रन) और रियान पराग (181 रन) रहे हैं। दोनों को दूसरे बल्लेबाजों से भी सहयोग की जरूरत होगी। गेंदबाजी में राजस्थान का पलड़ा भारी है जिसके पास तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर के अलावा अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल है। ये तीनों मिलकर 16 विकेट ले चुके हैं। अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने हालांकि तीन मैचों में एक ही विकेट लिया है। आरसीबी के गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज महंगे साबित हुए हैं जिन्होंने 10 से ऊपर की औसत से रन दिए हैं। अल्जारी जोसेफ और रीसे टॉपली भी अच्छा नहीं कर पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
राजस्थान रॉयल्स :
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, आवेश खान।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मयंक डागर, रीस टॉप्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed