फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs MI IPL 2026: Relief for Mumbai Indians Hardik Pandya will be part of the match against Rajasthan Royals

RR vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच का हिस्सा होंगे हार्दिक पांड्या

Mon, 06 Apr 2026 10:17 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 06 Apr 2026 10:17 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और वह मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच का हिस्सा होंगे। हार्दिक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे।

विज्ञापन
RR vs MI IPL 2026: Relief for Mumbai Indians Hardik Pandya will be part of the match against Rajasthan Royals
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और राजस्थान के खिलाफ एमआई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।  मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने हार्दिक पांड्या के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया। 
विज्ञापन

कोच ने हार्दिक के स्वास्थ्य पर दिया अपडेट
राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले कोच ने बताया, 'हार्दिक पांड्या मंगलवार को होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह चोटिल नहीं थे, बल्कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह अब पूरी तरह से फिट और स्वस्थ हैं।' हार्दिक का फिट होना मुंबई के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार्दिक की कमी गेंदबाजी में साफतौर पर खली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी करने उतरेगी मुंबई
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल दो मुकाबले खेले हैं। पहले मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के खिलाफ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में 51 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि रोहित ने 26 गेंदों में 35 रन बनाए थे।
विज्ञापन

वहीं, गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर और कॉर्बिन बॉश काफी महंगे साबित हुए थे। शार्दुल ने तीन ओवर के स्पेल में 41 रन खर्च किए थे और वह कोई विकेट भी नहीं निकाल सके थे। वहीं, बॉश ने 3.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट लेकर 39 रन दिए थे। हालांकि, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, और मिचेल सैंटनर अच्छी लय में दिखाई दिए थे। बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 21 रन दिए थे, तो दीपक ने 20 रन देकर एक विकेट निकाला था। वहीं, सैंटनर ने 22 रन देकर एक विकेट चटकाया था।  पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 162 रन लगाए थे। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने 163 रनों के लक्ष्य को आसानी से सिर्फ 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed