फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs LSG IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Match 19 Online

RR vs LSG IPL 2022 Live Streaming: लखनऊ के सामने होगी राजस्थान की चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Sun, 10 Apr 2022 03:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 03:10 PM IST
सार

लखनऊ के खिलाफ मैच में जोश बटलर फिर से कमाल कर सकते हैं। वहीं लखनऊ की सलामी जोड़ी के अलावा दीपक हुड्डा और आयुष बदोनी भी अच्छी लय में हैं।  
 

विज्ञापन
RR vs LSG IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Match 19 Online
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर लखनऊ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। हालांकि, लोकेश राहुल की कप्तानी वाली टीम के लिए यह आसान नहीं होगा। राजस्थान की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत और संतुलित टीमों में से एक है। राजस्थान के पास ऑलराउंडर की कमी जरूर है, लेकिन इसके अलावा बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


राजस्थान के पास जोश बटलर, संजू सैमसन, ट्रेंट बोल्ट और युजवेन्द्र चहल जैसे दिग्गज हैं, जो अकेले मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। वहीं लखनऊ की टीम में कप्तान राहुल, क्विटन डिकॉक, आयुष बदोनी और आवेश खान जैसे दिग्गज हैं, जो मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब होगा राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मुकाबला? 
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मुकाबला 10 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मैच?
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स का मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा और पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान की संभावित टीम
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग/जेम्स नीशम, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

लखनऊ की संभावित टीम
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस/मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed