IPL 2020: आखिरी ओवर में जीती SRH, अब फाइनल के लिए दिल्ली से भिड़ंत, RCB टूर्नामेंट से बाहर
जेसन होल्डर के ऑलराउंड खेल, टी नटराजन की घातक गेंदबाजी और केन विलियमसन के नाबाद अर्धशतक के बूते सनराइजर्स हैदराबाद क्वालीफायर-2 में पहुंच गई। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने स्कोरबोर्ड पर महज 131/7 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स ने आखिरी ओवर में दो गेंद शेष रहते रोमांचक जीत दर्ज की। अब हैदराबाद का सामना फाइनल के लिए रविवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा तो विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर इस सीजन यही खत्म हुआ।
लाइव अपडेट
कोहली की टीम लगातार 5वीं हार के साथ IPL से बाहर
RCB in #IPL2020
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) November 6, 2020
First 10 matches - 7 wins
Last 5 matches - 5 losses #RCBvsSRH
क्वालीफायर-2 में पहुंचा SRH
छह विकेट से जीता SRH
19वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर सैनी को लगातार दो चौके मारते हुए जेसन होल्डर ने SRH को मैच जीता दिया।A step closer! 🧡#OrangeArmy #KeepRising #IPL2020 pic.twitter.com/HtGQGn3Jfh
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 6, 2020
विलियमसन की फिफ्टी
विपरित हालातों में कीवी कप्तान ने सूझबूझ भरी पारी खेली। 44 गेंदों पर आया यह पचासा। पहली गेंद में सिंगल के बाद अब SRH को पांच गेंद में आठ रन चाहिए।आखिरी छह गेंद में नौ रन चाहिए
सिराज ने अपने आखिरी ओवर में नौ रन दिए। विलियमसन ने दूसरी बॉल पर चौका मारा। 19 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 123/4 केन विलियमसन (49) और जेसन होल्डर (16)12 गेंद में 18 रन की दरकार
पारी के 18वें ओवर में नवदीप सैनी ने एक चौके के साथ 10 रन दिए। विलियमसन का एक मुश्किल कैच भी छूटा। 18 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 114/4 केन विलियमसन (45) और जेसन होल्डर (11)Penultimate over!
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 6, 2020
18 runs needed off 12 balls.#SRH - 114/4 (18)#SRHvRCB #OrangeArmy #KeepRising
18 गेंद में 28 रन चाहिए
अपना पहला और पारी का 17वां ओवर फेंकने आए शिवम दुबे ने सात रन दिए। पांचवीं गेंद पर विलियमसन ने चौका मारा। 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 104/4 केन विलियमसन (37) और जेसन होल्डर (9)चार ओवर में 35 रन चाहिए
आखिरी गेंद पर विलियमसन ने छक्का मारा। चहल के स्पैल के आखिरी ओवर से 10 रन आ गए। RCB को हर हाल में अब एक विकेट चाहिए। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 97/4 केन विलियमसन (32) और जेसन होल्डर (7)अंतिम पांच ओवर में 45 रन चाहिए
एडम जम्पा के स्पैल का अंत। चार ओवर में महज 12 रन देकर एक बहुमुल्य विकेट भी लिया। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 87/4 केन विलियमसन (24) और जेसन होल्डर (5)Keep the scoreboard ticking, boys. Need 45 runs off the final 5 overs. #SRH - 87/4 (15)#SRHvRCB #OrangeArmy #KeepRising
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 6, 2020
अब 36 गेंद में 51 रन चाहिए
सात ओवर के बाद पहली बार SRH की ओर से बाउंड्री आई। 14वें की पांचवीं बॉल पर सुंदर को विलियमसन ने लंबा छक्का मारा। ओवर से कुल नौ रन। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 81/4 केन विलियमसन (21) और जेसन होल्डर (2)Eliminator. 13.5: W Sundar to K Williamson, 6 runs, 79/4 https://t.co/7skaHU3wgS #SRHvRCB #Dream11IPL #IPL2020
— IndianPremierLeague (@IPL) November 6, 2020