फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 51 preview

RCBvSRH: प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने उतरेगी विराट 'ब्रिगेड', सामने हैं हैदराबाद की विशाल चुनौती

Thu, 17 May 2018 03:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 51 preview
rcbvsrh

प्लेऑफ का टिकट कटाने की दौड़ में जुटी विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम आईपीएल के अहम मुकाबले में गुरुवार को जब तालिका में शीर्ष पर चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा। घरेलू मैदान पर जब एसआरएच उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ अपनी उम्मीदें कायम रखने का होगा।

विज्ञापन


दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मिली लगातार दो शानदार जीत से न सिर्फ विराट सेना का मनोबल बढ़ा बल्कि प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें भी जिंदा हैं। वह आठ टीमों में सातवें स्थान पर है। वहीं 12 मैचों में से नौ जीत कर सरराइजर्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुके हैं। अब उसका मकसद तालिका में शीर्ष पर रहने का है।
विज्ञापन


आरसीबी के लिए यह सत्र काफी खराब रहा है। उसने 12 में से सिर्फ पांच मैच जीते, जबकि सात में शिकस्त का सामना करना पड़ा। पिछले दो मैचों में मिली जीत से उसे आशा की किरण दिखाई दी है पर इसके लिए यह जरूरी है कि दूसरे मैचों के नतीजे भी उनके अनूकल हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी कोहली व डीविलियर्स पर निर्भर

Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 51 preview
virat kohli

बैंगलोर की टीम काफी हद तक कप्तान कोहली और दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स पर निर्भर है। टीम के स्कोर में आधे रन इन दोनों के बल्ले से ही निकलते हैं। टीम को मोइन अली और कोरी एंडरसन से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में दारोमदार पेसर उमेश यादव के कंधों पर होगा। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। स्पिनर युजवेंद्र चहल 11, जबकि मोहम्मद सिराज नौ विकेट चटका कर उनका साथ दे रहे हैं। 

धूम मचा रही केन-शिखर की जोड़ी 
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान केन विलियम्सन और शिखर की जोड़ी खूब धूम मचा रही है। कुछ मैचों में खामोश रहने के बाद शिखर का बल्ला अब खूब बोल रहा है। वहीं केन शुरू से ही लय में हैं। कप्तान के रूप में उन्होंने मिसाल कायम की है। उन्होंने न सिर्फ टीम को प्लेऑफ में पहुंचा दिया है बल्कि उसका शीर्ष दो में रहना भी तय कर दिया है। जरूरत पड़ने पर यूसुफ पठान (186), मनीष पांडेय (189) और शाकिब अल हसन (166) भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं।
 

गेंदबाजी सनराइजर्स की ताकत 

Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 51 preview
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl
सनराइजर्स की ताकत उसकी गेंदबाजी रही है। भुवनेश्वर कुमार (8 विकेट) की अगुआई में उसके गेंदबाज सभी पर भारी पड़ रहे हैं। लेग स्पिनर राशिद खान (13 विकेट), हसन (12 विकेट) और संदीप (8 विकेट) टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

संभावित टीमेंः-

आरसीबी: पार्थिव पटेल, सरफराज खान, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मनदीप सिंह, मोइन अली, कॉलिन डी ग्रांडहोम, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेन्द्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद : शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, दीपक हूडा, राशिद खान, श्रीवत्स गोस्वामी, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed