फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: कोलकाता पर कहर बनकर टूटे मोहम्मद सिराज, RCB ने 8 विकेट से जीता मैच

Wed, 21 Oct 2020 10:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 21 Oct 2020 10:25 PM IST
खास बातें

Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders Live IPL Score: मोहम्मद सिराज (4 ओवर्स, दो मेडन, 8 रन और तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने आरसीबी के सामने 85 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में आरसीबी ने 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 85 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडीक्कल (25), आरोन फिंच (16) विराट कोहली (18*) और गुरकीरत मान (21*) रन बनाए। केकेआर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने एक विकेट लिया। 

विज्ञापन
IPL 2020, RCB vs KKR Live Cricket Score Match Today News Updates in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : @IPL

लाइव अपडेट

11:16 PM, 21-Oct-2020

आरसीबी की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची 

आरसीबी की टीम अंकतालिका में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

11:13 PM, 21-Oct-2020

सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया

सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सिराज ने कुल चार ओवर्स में दो मेडन के साथ 8 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
10:24 PM, 21-Oct-2020
RCB ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया
मोहम्मद सिराज (4 ओवर्स, दो मेडन, 8 रन और तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने आरसीबी के सामने 85 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में आरसीबी ने 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 85 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडीक्कल (25), आरोन फिंच (16) विराट कोहली (18*) और गुरकीरत मान (21*) रन बनाए। केकेआर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने एक विकेट लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अंकतालिका में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के बाद केकेआर की टीम अंकतालिका में चौथे पायदान पर खिसक गई है। उसके 10 अंक हैं।  
 
10:22 PM, 21-Oct-2020

आरसीबी को जीत के लिए तीन रन की दरकार

13 ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 82/2. विराट कोहली 17 और गुरकीरत मान 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
10:18 PM, 21-Oct-2020

12 ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 77/2

12 ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 77/2. विराट कोहली 10 और गुरकीरत मान 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
10:14 PM, 21-Oct-2020

आरसीबी को जीत के लिए 18 रन की दरकार

11 ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 67/2. विराट कोहली 9 और गुरकीरत मान 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:10 PM, 21-Oct-2020

10 ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 63/2.

10 ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 63/2. विराट कोहली 7 और गुरकीरत मान 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
10:05 PM, 21-Oct-2020

RCB का स्कोर 50 के पार

नौ ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 54/2. विराट कोहली 2 और गुरकीरत मान 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
10:01 PM, 21-Oct-2020

आठ ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 48/2

आठ ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 48/2. विराट कोहली 1 और गुरकीरत मान 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
09:58 PM, 21-Oct-2020

सात ओवर्स के बाद बैंगलोर का स्कोर 46/2

सात ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 46/2. विराट कोहली 0 और गुरकीरत मान 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed