फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   royal challengers bangalore vs kings xi punjab match 42 ipl 2019 rcb vs kxip live scorecard

IPL 2019: बैंगलोर ने लगाई जीत की 'हैट्रिक', पंजाब को 17 रन से हराया

Wed, 24 Apr 2019 11:48 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 24 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
royal challengers bangalore vs kings xi punjab match 42 ipl 2019 rcb vs kxip live scorecard
rcb

एबी डीविलियर्स (82*) और मार्कस स्टोइनिस (46*) की 121 रन की नाबाद साझेदारियों की बदौलत बैंगलोर ने बुधवार को इंडियन टी-20 लीग के 42वें मुकाबले में पंजाब को हराकर जीत की 'हैट्रिक' की लगाई।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 7 विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी और मैच हार गई। पंजाब की तरफ से केएल राहुल ने 42 और निकोलस पूरन ने 46 रन बनाए। वहीं, बैंगलोर की तरफ से उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 3 और नवदीप सैनी ने 2, जबकि स्टेइनिस और मोइन अली ने 1-1 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


इस जीत के साथही बैंगलोर की टीम अंकतालिका में 8 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, 10 अंकों के साथ पंजाब की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। लगातार छह हार के बाद बैंगलोर की टीम ने शानदार वापसी की है। पंजाब को हराकर बैंगलोर ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। धमाकेदार पारी खेलने के लिए एबी डीविलियर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर उमेश यादव ने धाकड़ बल्लेबाजी क्रिस गेल (23) को डीविलियर्स के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को तगड़ा झटका दिया। पहले विकेट के लिए गेल ने राहुल के साथ मिलकर 42 रन की साझेदारी की। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मयंक अग्रवाल ने राहुल का साथ देते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। मगर 10वें ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने मयंक को चहल के हाथों कैच आउट कराया।

मयंक ने 21 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए मयंक और राहुल के बीच 59 रन की साझेदारी हुई। इसके आगले ही ओवर (10.1) में मोइन अली ने केएल राहुल के रूप में पंजाब को बड़ा झटका दिया। मोइन ने उन्हें टिम साउथी के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। राहुल ने 27 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। इसके अलावा डेविड मिलर ने 24 रन का योगदान दिया। 

बैंगलोर की पारी

royal challengers bangalore vs kings xi punjab match 42 ipl 2019 rcb vs kxip live scorecard
एबी डीविलियर्स

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत शानदार रही, लेकिन 35 रन के स्कोर पर कप्तान विराट कोहली (13) के रूप में मेजबान टीम को पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कोहली को मंदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। 

विराट के आउट होने के बाद पार्थिव ने डीविलियर्स के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 6.2 ओवर में मुरुगन अश्विन ने पार्थिव पटेल को कप्तान आर अश्विन के  हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पार्थिव ने 24 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए पार्थिव और डीविलियर्स के बीच 36 रन की साझेदारी हुई। 

इसके बाद आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने मोइन अली (4) को आउट कर बैंगलोर को तीसरा झटका दिया। अश्विन ने मोइन को क्लीन बोल्ड किया। इसके अगले ही ओवर (8.6) में हार्डस विल्जोन ने अक्षदीप नाथ (3) को मंदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया और बैंगलोर को चौथा झटका दिया।

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया है। पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को बैंगलोर के खिलाफ इंडियन टी-20 लीग के 42वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया है।

पंजाब ने आज के इस मुकाबले में अपनी टीम में दो बदलाव किया है। कप्तान अश्विन ने सैम करन की जगह निकोलस पूरन और हरप्रीत सिंह बराड़ की जगह अंकित राजपूत को प्लइंग इलेवन में शामिल किया। वहीं, मेजबान बैंगलोर ने भी अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए डेल स्टेन की जगह टिम साउथी और पवन नेगी की जगह वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

royal challengers bangalore vs kings xi punjab match 42 ipl 2019 rcb vs kxip live scorecard
बैंगलोर बनाम पंजाब - फोटो : अमर उजाला

बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), एबी डीविलियर्स, मोइन अली, मार्कस स्टोइनिस, अक्षदीप नाथ, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, टिम साउदी, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।

पंजाब : लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अंकित राजपूत, हार्डस विल्जोन, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed