फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   royal challengers bangalore vs kings eleven punjab match preview in IPL 2019

जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब 'विराट सेना', सामने है पंजाब के वीरों की चुनौती

Wed, 24 Apr 2019 07:47 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
royal challengers bangalore vs kings eleven punjab match preview in IPL 2019
विराट कोहली और आर अश्विन

लगातार दो जीत से उत्साहित बैंगलोर बुधवार को पंजाब के खिलाफ जीत की लय कायम रखने के इरादे से उतरेगी। पिछले मैच में विराट कोहली के नेतृत्व वाली बैंगलोर ने चेन्नई के खिलाफ एक रन से रोमांचक जीत हासिल की थी। चेन्नई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतिम ओवर में प्रचंड प्रहारों के बावजूद मिली जीत ने बैंगलोर को बड़ी राहत दी है। पंजाब के खिलाफ पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहेगी। 

विज्ञापन


पहले चरण में जब दोनों टीमें भिड़ीं थीं तब एबी डीविलियर्स ने नाबाद 59 और कोहली ने 67 रन की मैच विजयी पारी खेली थी। हालांकि तेज गेंदबाज डेल स्टेन के आने के बावजूद बैंगलोर के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय बनी है। चेन्नई के खिलाफ मैच में धोनी ने रही-सही कलई भी खोल दी है। उमेश यादव के अंतिम ओवर में धोनी ने 24 रन बटोरे थे।
विज्ञापन


बैंगलोर बमुश्किल एक रन से जीती थी जब विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने उस समय शार्दुल ठाकुर को सीधे थ्रो से रनआउट कर दिया था जब सीएसके को अंतिम गेंद पर दो रन की जरूरत थी। यह बैंगलोर की दस मैचों में महज तीसरी जीत थी। कोहली एंड कंपनी पंजाब के खिलाफ इस सीजन में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। पंजाब की टीम पांच जीत के साथ अब तक दस अंक हासिल कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

royal challengers bangalore vs kings eleven punjab match preview in IPL 2019
डेल स्टेन - फोटो : social media

गेल और राहुल की ढूंढनी होगी काट 
रविचंद्रन अश्विन की अगुआई में पंजाब कोई कोर कसर नहीं रखना चाहेगी। पिछले मैच में उसे फिरोजशाह कोटला मैदान में हार का सामना करना पड़ा था। एक और जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। आक्रामक ओपनर क्रिस गेल, लोकेश राहुल और डेविड मिलर सभी बैंगलोर की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाना चाहेंगे। जबकि मोहम्मद शमी और अश्विन की पेस और स्पिन जोड़ी एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब होंगे। अंकित राजपूत, सैम कुरैन, हार्डस विल्जोन और एंड्रयू टाई पंजाब की गेंदबाजी की गहराई प्रदान करते हैं।
 

royal challengers bangalore vs kings eleven punjab match preview in IPL 2019
पंजाब

दोनों टीमें इस प्रकार हैं 

बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, एबी डीविलियर्स, कोलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, शिमरॉन हेतमायर, डेल स्टेन, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, देवदूत पड्डिकल, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, गुरकीरत सिंह मान, हेनरिच क्लासें, पवन नेगी, वाशिंगटन सुंदर, अक्शदीप नाथ, प्रयास रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, टिम साउदी। 
 

पंजाब : लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम कुरैन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, मोइजेज हेनरिक्स, वरुण चक्रवर्ती, हरप्रीत बरार, सिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), हार्डस विल्जोन, अंकित राजपूत, अर्शदीप, दर्शन नालकंडे, अग्निवेश अयाची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed