फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   royal challengers bangalore vs chennai super kings match 39 ipl 2019 rcb vs csk live scorecard

IPL 2019: धोनी की पारी बेकार, रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 1 रन से हराया

Mon, 22 Apr 2019 08:31 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 22 Apr 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
royal challengers bangalore vs chennai super kings match 39 ipl 2019 rcb vs csk live scorecard
डेल स्टेन - फोटो : social media

पार्थिव पटेल (53) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बैंगलोर ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 39वें मुकाबले में चेन्नई को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब मे ंचेन्नई 8 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी और जीता हुआ मैच हार गई। चेन्नई की तरफ से कप्तान एमएस धोनी ने 48 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 84 रन की नाबाद पारी खेली। 

विज्ञापन


वहीं बैंगलोर की तरफ से डेल स्टेन और उमेश यादव ने 2-2 विकेट जबकि चहल और नवदीप सैनी ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


बैंगलोर की यह लगातार दूसरी जीत है। इसके साथ ही विराट कोहली की अगुवाई वाली बैंगलोर के 6 अंक हो गए हैं और उन्के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है। वहीं, गत चैंपियन चेन्नई अभी भी 14 अंकों केसाथ अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। बैंगलोर के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने पहले ही ओवर में मेहमान टीम को दो बड़े झटके दिए। पहले ओवर की पांचवी गेंद पर वाटसन (5) को स्टोइनिस के हाथों तो वहीं आखिरी गेंद पर रैना (0) को क्लीन बोल्ड किया।

इससे पहले कि चेन्नई की टीम दो विकेट के झटके से उबर पाती उमेश ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर डूप्लेसिस (5) को डीविलिअर्स के हाथों कैच करवा दिया। तीन बड़े खिलाड़ियों के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए केदार जाधव (9) भी कुछ खास नहीं कर पाए और उमेश की छठे ओवर की आखिरी गेंद पर डीविलिअर्स को आसान कैच थमा बैठे और आउट हो गए। 

रायुडू और धोनी के बीच चल रही अच्छी साझेदारी को चहल ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर तोड़ दिया। चहल ने रायुडू (29) को बोल्ड कर बैंगलोर को पांचवा झटका दिया। 

बैंगलोर की बल्लेबाजी

royal challengers bangalore vs chennai super kings match 39 ipl 2019 rcb vs csk live scorecard
पार्थिव पटेल

इससे पहले बैंगलोर ने चेन्नई को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया है। बैंगलोर की तरफ से पार्थिव पटेल ने सबसे अधिक 53 रन बनाए तो वहीं चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर, रवीन्द्र जडेजा और ब्रावो ने 2-2 विकेट लिए।

बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि 11 रन के स्कोर पर ही मेजबान टीम को कप्तान विराट कोहली (9) के रूप में पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच करवाया। 

विराट के आउट होने के बाद डीविलिअर्स बल्लेबाजी करने आए और पार्थिव के साथ पारी को संभाला, लेकिन 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने डीविलिअर्स (25) को डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट करवाया। 

पार्थिव पटेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी करने के बाद अक्षदीप नाथ पवेलियन लौटे। अक्षदीप (24) को जडेजा की गेंद पर डुप्लेसिस ने कैच आउट किया। सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक लगाने के बाद ब्रावो की 16वें ओवर की चौथी गेंद पर वाटसन को कैच दे बैठे पार्थिव पटेल। आउट होने से पहले पार्थिव ने 37 गेंदों में 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

इससे पहले कि स्टोइनिस बल्लेबाजी में कुछ कर पाते, इमरान ताहिर ने उन्हें 17वें ओवर की चौथी गेंद पर ध्रुव शोरी के हाथों कैच करवा दिया। बाउंड्री पर डुप्लेसिस ने छलांग लगाते हुए ना सिर्फ रन स्टोइनिस का छक्का रोका बल्कि उन्हें ध्रुव के हाथों कैच भी करवाया। आउट होने से पहले स्टोइनिस ने 13 गेंदों में 14 रन बनाए।

आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रावो ने मोइन अली को पवेलियन भेजा। मोइन ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 26 रन बनाए. मोइन को ब्रावो की गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने कैच आउट किया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

royal challengers bangalore vs chennai super kings match 39 ipl 2019 rcb vs csk live scorecard
RCB VS CSK
इससे पहले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं, कर्ण शर्मा की जगह खुद धोनी और बिलिंग्स की जगह ड्वेन ब्रावो को टीम में शामिल किया गया है। वहीं बैंगलोर ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। क्लासेन की जगह डीविलिअर्स और मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को शामिल किया गया है। 

गत चैंपियन चेन्नई की टीम को पिछले मैच में हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था जो मौजूदा सत्र में उसकी सिर्फ दूसरी हार थी। बैंगलोर के खिलाफ अगर टीम जीत दर्ज करती है तो उसके 16 अंक हो जाऐंगे जो अंतिम चार में जगह पक्की करने के लिए काफी होगा। 

टूर्नामेंट का शुरुआती मैच खेलने वाली दोनों टीमों का अभियान बिल्कुल अलग तरह का रहा है। चेन्नई की टीम एक बार फिर उम्मीदों पर खरी उतरी तो वहीं बैंगलोर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि शुक्रवार को कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली बैंगलोर की टीम का हौसला बढ़ा होगा।


बैंगलोरः पार्थिव पटेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, मोईन अली, अक्षदीप नाथ, पवन नेगी, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन।

चेन्नईः शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर, ड्वेन ब्रावो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed