फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Royal Challengers Bangalore virtually knocked out of IPL 10

बारिश ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल-10 से लगभग बाहर किया!

Wed, 26 Apr 2017 12:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Wed, 26 Apr 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Royal Challengers Bangalore virtually knocked out of IPL 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर - फोटो : IPL
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार को होने वाले आईपीएल-10 का 29वां मैच बारिश के कारण रद हो गया। पहले धीमी फिर तेज हुई बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और अंत में रात 11 बजे मैच रद करने की घोषणा की गई। दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिया गया।
विज्ञापन


इस मैच ने टूर्नमेंट में बैंगलोर की राह मुश्किल कर दी है। इसे यूं भी कहा जा सकता है कि बैंगलौर की टीम लगभग बाहर हो चुकी है और एक हार उसे पूरी तरह बाहर करने के लिए काफी है। बैंगलोर के 8 मैचों में पांच अंक हैं। टूर्नमेंट के प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए उसे अब अपने लगभग सभी मैच जीतने हीं होंगे। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स के 8 मैचों में 9 अंक हैं।
विज्ञापन


एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के शुरू होने से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी। हल्की बारिश शुरू हुई तो टॉस तय समय से 10 मिनट बाद कराने का फैसला लिया गया। लेकिन फिर बारिश तेज हो गई और फिर इसके बाद टॉस भी नहीं हो सका। बैंगलोर की टीम आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बैंगलौर के फैंस इस बात से खुश होंगे के पिछली संस्करण में उपविजेता रही आरसीबी की टीम ऐसी ही स्थिति से निकल कर फाइनल तक पहुंची थी। उस समय कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बरसा था। हालांकि, इस बार आरसीबी को अपनी नेट रन रेट पर भी खासा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed