{"_id":"61cd1e55d6171f13003183d9","slug":"ross-taylor-will-retire-from-international-cricket-after-bangladesh-test-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ross Taylor Retirement: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे रॉस टेलर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ross Taylor Retirement: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे रॉस टेलर
Thu, 30 Dec 2021 08:25 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:25 AM IST
सार
रॉस टेलर ने बताया है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। 37 साल के टेलर ने तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए 18 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन
रॉस टेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वो टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। वहीं अगले साल ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद टेलर वनडे से भी संन्यास ले लेंगे। उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। टेलर न्यूजीलैंड के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपनी टीम के लिए 18 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
टेलर ने संन्यास का एलान करते हुए लिखा "आज मैं ग्रीष्मकालीन सत्र के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान कर रहा हूं। बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ छह वनडे मैच। 17 साल तक साथ देने के लिए शुक्रिया। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात रही।"
टेलर ने टेस्ट क्रिकेट में 7584 और वनडे में 8591 रन बनाए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 18,074 रन बनाए हैं। टेलर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वो पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। उन्होंने पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के लिए विजयी रन बनाए थे।
परिवार और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया
टेलर ने अपने संन्यास का एलान करते हुए कहा "यह बहुत ही शानदार सफर रहा है और मैंने जितने समय तक अपने देश का प्रतिनिधित्व किया मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। इस खेल के कई महान लोगों के साथ खेलना और बेहतरीन यादें बनाना बहुत ही गर्व की बात रही। लेकिन हर अच्छी चीज का अंत होता है और मुझे यह समय सही लग रहा है। मैं अपने परिवार, दोस्त और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने यहां तक पहुंचने में मेरी मदद की।"
कप्तान केन और केच गैरी स्टीड ने शुक्रिया अदा किया
रॉस टेलर के संन्यास का एलान करने के बाद कप्तान केन विलियमसन और कोच गैरी स्टीड ने भी उनका शुक्रिया अदा किया। विलियमसन ने कहा कि उन दोनों ने तीनों फॉर्मेट में साथ में कई यादगार साझेदारियां की हैं और कप्तानी में टेलर ने उनकी काफी मदद की है। वहीं गैरी स्टीड ने कहा कि वो टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टेलर का चौका कभी नहीं भूलेंगे। टेलर फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं और अपने करियर को बहुत अच्छी फॉर्म के साथ खत्म करना चाहते हैं। अभी उन्हें दो टेस्ट और छह वनडे मैच खेलने हैं।

17 साल के करियर में बनाए कई रिकॉर्डToday I'm announcing my retirement from international cricket at the conclusion of the home summer, two more tests against Bangladesh, and six odi’s against Australia & the Netherlands. Thank you for 17 years of incredible support. It’s been an honour to represent my country #234 pic.twitter.com/OTy1rsxkYp
विज्ञापन विज्ञापन— Ross Taylor (@RossLTaylor) December 29, 2021