फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ross taylor smashes double century in 2nd test agaisnt bangladesh

टेलर के दोहरे शतक से न्यूजीलैंड जीत की राह पर, बांग्लादेश का स्कोर 80/3

Mon, 11 Mar 2019 03:05 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 11 Mar 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
ross taylor smashes double century in 2nd test agaisnt bangladesh
ross taylor

रॉस टेलर के दोहरे शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने वर्षा से प्रभावित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन जीत की ओर कदम बढ़ाए। मैच में पहले दो दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 211 रन ही बना सकी थी जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने रॉस टेलर (200), हेनरी निकोल्स (107) और कप्तान केन विलियमसन (74) की पारियों की बदौलत छह विकेट पर 432 रन पर बनाने के बाद पारी घोषित की।

विज्ञापन


बांग्लादेश ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 80 रन बना लिए है। टीम अब भी पहली पारी के आधार पर 141 रन से पीछे है। दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही जब तमीम इकबाल (04) ट्रेंट बोल्ट (34 रन पर दो विकेट) के पहले ही ओवर में बोल्ड हो गए।
विज्ञापन


बोल्ट ने इसके बाद मोमीनुल हक (10) को भी पवेलियन भेजा जबकि मैट हेनरी ने सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम (29) की पारी का अंत किया। दिन का खेल खत्म होने पर मोहम्मद मिथुन 25 जबकि सौम्य सरकार 12 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम आज दो विकेट पर 38 रन से आगे खेलने उतरी और उसने 73 ओवर में 394 रन जोड़े। टेलर ने 20 रन के स्कोर पर मिले दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने 212 गेंद की अपनी पारी में 19 चौके और चार छक्के मारे। निकोल्स ने भी 157 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके जड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed