फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ross taylor smashed highest score century against england in fourth odi

ENGvNZ: रॉस टेलर के तूफान में उड़ा इंग्लैड, 147 गेंदों पर ठोक डाले 181 रन

Wed, 07 Mar 2018 04:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
ross taylor smashed highest score century against england in fourth odi
ross taylor

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर के तूफानी शतक की बदौलत कीवी टीम ने चौथे वन-डे मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में रॉस टेलर ने 147 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 181 रन की पारी खेली। बता दें कि एकदिवसीय क्रिकेट में रॉस टेलर का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच डुनेडिन में खेले गए चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे। रॉय जहां 38 रन बनाकर क्रीज से चलते बने, वहीं बेयरस्टो ने 106 गेंदों पर शानदार 138 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए।
विज्ञापन


बेयरस्टो के अलावा जो रूट ने भी 101 गेदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन की शतकीय पारी खेली। हालांकि इसके बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका। इंग्लैंड के कुल छह बल्लेबाज अपने व्यक्तिगत स्कोर को दोहरे अंकों में भी तब्दील नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

ross taylor smashed highest score century against england in fourth odi
ross taylor

वहीं आदिल राशिद और टॉम क्यूरेन की क्रमश: 11 और 22 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 335 रनों का लक्ष्य कीवी टीम के सामने रखा। इसके बाद मैदान पर लक्ष्य का सामना करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लग गए। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टीम को सधी हुई शुरुआत देते हुए 45 रन रन बनाए। वहीं चौथे नबंर पर बल्लेबाजी करने उतरे रॉस टेलर ने इंग्लिश गेंदबाजों की मंसूबों पर पानी फेर दिया।

टेलर ने कप्तान विलियमसन और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लेथम के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। टेलर ने 181 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं टॉम लेथम ने बेहतरीन 71 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के जड़े।

ross taylor smashed highest score century against england in fourth odi
ish sodhi

गेंदबाजी की बात करें तो कीवी टीम के स्पिन गेंदबाज इश सोढ़ी मैच के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। सोढ़ ने 10 ओवर में 58 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा कॉलिन मुनरो और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट लिए। वहीं तेज गेंदबाज टिम साउदी के खाते में एक विकेट आया।

इंग्लिश गेंदबाजों ने कीवी टीम को शुरुआत में ही दो झटके दे दिए थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज विकेट लेने को तरसते रहे। टॉम क्यूरेन ने 8.3 ओवर गेंदबाजी करने के बाद 57 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट लिए। इसके अलावा क्रिस वोक्स, मार्क वुड और बेन स्टोक्स के खाते में एक-एक विकेट आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed