{"_id":"9ccca874-829a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"role-of-spinners-will-be-valuable-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पिनरों की भूमिका फिर होगी अहम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पिनरों की भूमिका फिर होगी अहम
हैदराबाद/खेल डेस्क
Updated Sat, 02 Mar 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि दूसरे टेस्ट में एक बार फिर स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने टीम में अतिरिक्त स्पिनर को शामिल करने का कोई संकेत नहीं दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘विकेट के लिहाज से देखें तो यहां की पिच बिल्कुल चेन्नई की तरह दिख रही है। ऐसा लग रहा है जैसे कि पिच काफी पहले तैयार किया गया हो। साथ ही सूखी भी लग रही है जिससे निश्चित रूप से मैच में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। इसके अलावा पिच में असमान उछाल भी है। मुझे काफी आश्चर्य होगा अगर भारतीय टीम मैच में तीन स्पिनरों के साथ नहीं उतरेगी तो।’
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश का फैसला अब तक नहीं किया है जबकि चेन्नई में उसने मैच से दो दिन पहले ही एकादश की घोषणा कर दी थी। टीम चयन के बारे में उन्होंने कहा, ‘मुझे एक बार और विकेट देखना है जिसके बाद हम चयनकर्ताओं के साथ बैठकर अंतिम एकादश का फैसला करेंगे। मैं देखूंगा कि इस पिच पर एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरना फायदेमंद रहेगा या फिर तेज गेंदबाज के साथ। हम परिस्थिति का अच्छी तरह आकलन करने के बाद ही अपने अंतिम एकादश का फैसला करेंगे।’ इस बीच क्लार्क ने कहा कि ओपनर डेविड वार्नर पूरी तरह फिट हैं और दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
पोलो मैच रविवार को
भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें शनिवार को जहां हैदराबाद में दूसरे टेस्ट के साथ क्रिकेट की जंग की शुरुआत करेंगी वहीं इसके एक दिन बाद यहां दोनों देशों की पोलो टीमों के बीच भी संघर्ष देखने को मिलेगा। भारत और आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीमों के बीच यहां के जयपुर पोलो ग्राउंड में एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच तीन मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम में गौरव सहगल, मेजर विशाल चौहान, सिमरन शेरगिल और कर्नल नवजीत संधू को शामिल किया गया है। मेजर रवि राठौड़ और हिम्मत बेदला रिजर्व खिलाड़ी होंगे।