फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma will play T20 World Cup! Said this after clean sweep Afghanistan, gave statement on Virat Samson

T20 World Cup: विश्व कप खेलेंगे रोहित शर्मा! क्लीन स्वीप के बाद कही यह बात, विराट-संजू को लेकर दिया यह बयान

Fri, 19 Jan 2024 11:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

कोहली के बल्ले से रन नहीं निकलने से भले ही पूर्व क्रिकेटर खुश न हों, लेकिन कप्तान रोहित उनके इरादे ने निश्चित रूप से प्रभावित हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma will play T20 World Cup! Said this after clean sweep Afghanistan, gave statement on Virat Samson
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में टी20 प्रारूप में वापसी की। इससे उन्होंने यह संकेत दे दिया है कि टी20 विश्व कप की दौड़ में वह शामिल हैं। रोहित ने तो तीसरे टी20 में शतक लगाकर विपक्षी टीमों को चेतावनी भी दे दी है। पहले दो मैचों में खाता नहीं खोल पाने के बाद रोहित ने तीसरे टी20 में 121 रन की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


लोग उनकी फिटनेस पर सवाल करते हैं, लेकिन पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी करने और 20 ओवर तक फील्डिंग करने के बाद हिटमैन ने सुपरओवर में दो बार बल्लेबाजी भी की थी। इतना ही नहीं विराट ने दूसरे टी20 में आत्मविश्वास से भरी छोटी मगर उपयोगी पारी खेलने के बाद तीसरे मैच में शून्य पर आउट हुए थे। दूसरे मैच में विराट ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए थे। कोहली के बल्ले से रन नहीं निकलने से भले ही पूर्व क्रिकेटर खुश न हों, लेकिन कप्तान रोहित उनके इरादे ने निश्चित रूप से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

रोहित ने विराट की तारीफ की

Rohit Sharma will play T20 World Cup! Said this after clean sweep Afghanistan, gave statement on Virat Samson
रोहित और विराट - फोटो : सोशल मीडिया
बेंगलुरु में तीसरे टी20 के बाद ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत में रोहित ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कोहली और संजू सैमसन का इरादा कितना महत्वपूर्ण था। भले ही वे दोनों खाता नहीं खोल सके। विराट ने तीसरे टी20 में बल्ले से तो कमाल नहीं दिखाया, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कमाल कर दिया। विराट ने बाउंड्री पर हवा में उड़कर छह रन बचाए और फिर एक महत्वपूर्ण कैच भी लिया, जिसमें वह करीब 38 मीटर दौड़े थे। यह मैच में निर्णयाक साबित हुआ था।

सैमसन के बारे में रोहित का बयान

Rohit Sharma will play T20 World Cup! Said this after clean sweep Afghanistan, gave statement on Virat Samson
संजू सैमसन - फोटो : BCCI/X
रोहित ने मैच के बाद कहा, 'हमें खिलाड़ियों को केवल उनकी स्थिति और क्रिकेट के तरीके के बारे में स्पष्ट करने की जरूरत है। उनको पता है कि जब वे मैदान पर उतरेंगे तो क्या उम्मीद करनी है। जैसा कि आपने देखा कोहली ने आते ही बड़े शॉट की कोशिश की। वह आम तौर पर ऐसा नहीं करते हैं, लेकिन उन्होंने इरादा दिखाया। सैमसन के साथ भी वह पहली गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन इरादा जाहिर किया था।
विज्ञापन

रोहित खेलेंगे विश्व कप?

Rohit Sharma will play T20 World Cup! Said this after clean sweep Afghanistan, gave statement on Virat Samson
रोहित शर्मा और रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान से वनडे विश्व कप में दिल टूटने से लेकर उस मुकाम तक के सफर के बारे में भी पूछा गया जहां वह अभी खड़े हैं। रोहित ने कहा कि 50 ओवर का विश्व कप उनके लिए शिखर है, लेकिन वह टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अभी इस बारे में सोचना नहीं चाहता। 50 ओवर का विश्व कप मेरे लिए सर्वोच्च पुरस्कार है। ऐसा नहीं है कि मैं टी20 विश्व कप और टेस्ट चैम्पियनशिप को महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के रूप में नहीं देखता। मैं वनडे विश्व कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं और जब यह भारत में होता है तो इसका कोई मुकाबला नहीं हो पाता है। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से हम जीत नहीं सके। पूरी टीम परेशान थी और मुझे यकीन है कि लोग भी काफी गुस्से में थे। अब हमारे पास टी20 विश्व कप जीतने का मौका है और उम्मीद है कि हम इसे जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed