फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma Weighs take on Turning Pitch Debate After India Rajkot Test Win vs England; IND vs ENG 4th Test

IND vs ENG: 'हम इस बारे में बात नहीं करते..', पिच को लेकर सवाल करने वालों को कप्तान रोहित का करारा जवाब, जानें

Mon, 19 Feb 2024 02:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Feb 2024 02:36 PM IST
सार

रोहित ने कहा कि रवींद्र जडेजा ने कंडीशन को अच्छे से समझा था। रोहित ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पिछले तीन टेस्ट मैचों में अच्छी गेंदों पर भी अपने स्ट्रोक खेले हैं, जिससे भारतीय गेंदबाजों को अपनी लाइन और लेंथ के साथ बहुत अनुशासित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

विज्ञापन
Rohit Sharma Weighs take on Turning Pitch Debate After India Rajkot Test Win vs England; IND vs ENG 4th Test
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

राजकोट में सपाट पिच पर इंग्लैंड पर रिकॉर्ड 434 रन की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को लेकर सवाल करने वालों को करारा जवाब दिया है। भारतीय कप्तान ने कहा है कि टीम इंडिया टर्निंग पिच समेत दुनिया के किसी भी सतह पर जीत दर्ज करने की क्षमता रखती है। भारत ने राजकोट में इंग्लैंड के सामने 557 रनों का लक्ष्य रखा था। मैच में चार सत्र से अधिक का समय बचा था, लेकिन भारत ने 40 ओवर में ही इंग्लैंड की दूसरी पारी समाप्त कर दी। इंग्लिश टीम 122 रन पर सिमट गई। रोहित ने मैच के बाद कहा, 'हमने पहले भी इस तरह की विकेटों पर काफी मैच जीते हैं। टर्निंग पिच हमारी ताकत है। यह हमें संतुलन देता है।
विज्ञापन

'पिच पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है'

Rohit Sharma Weighs take on Turning Pitch Debate After India Rajkot Test Win vs England; IND vs ENG 4th Test
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'हमने कई वर्षों तक ऐसी पिचों पर अच्छा प्रदर्शन किया है और भविष्य में भी हम टर्निंग पिचों पर जीतते रहेंगे, लेकिन हमारे पास कुछ चीजों पर नियंत्रण नहीं है। हम चर्चा नहीं करते हैं कि हम रैंक टर्नर चाहते हैं या नहीं। हम मैच से दो दिन पहले यहां आते हैं और दो दिन में हम पिच में कितना बदलाव कर सकते हैं। क्यूरेटर तय करते हैं और पिच बनाते हैं। हमारे अंदर किसी भी विकेट पर खेलने और उस पर जीत दर्ज करने की ताकत है। जब हमने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच जीता था तो सभी जानते हैं कि वह किस तरह का विकेट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'खिलाड़ियों ने सभी परिस्थितियों से उबरने का तरीका ढूंढा'

Rohit Sharma Weighs take on Turning Pitch Debate After India Rajkot Test Win vs England; IND vs ENG 4th Test
सरफराज, कुलदीप और जडेजा - फोटो : BCCI
रोहित ने कहा कि भारतीय टीम ने पहले तीन टेस्ट में सभी परिस्थितियों से उबरने का तरीका ढूंढ लिया है। उन्होंने कहा, 'पिछले तीन टेस्ट में हमने अलग तरह की चुनौती का सामना किया। पहले टेस्ट (हैदराबाद) में गेंद घूम रही थी और पिच धीमी थी। विशाखापत्तनम में यह कम था। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, विकेट धीमा होता गया। राजकोट में पहले तीन दिन पिच ने अच्छा खेल दिखाया। चौथे दिन हमने देखा कि गेंद टर्न कर रही थी और नीची रह रही है। भारत में हमें इस तरह की पिचें मिलती हैं। लेकिन अगर हमें रैंक टर्नर मिलते हैं, तो हम उन पर भी खेलेंगे।'
विज्ञापन

रोहित ने जडेजा की जमकर तारीफ की

Rohit Sharma Weighs take on Turning Pitch Debate After India Rajkot Test Win vs England; IND vs ENG 4th Test
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
रोहित ने कहा कि रवींद्र जडेजा, जिन्होंने पहली पारी में शतक (112) जड़ा और फिर दूसरी पारी में 41 रन देकर पांच विकेट चटकाए, ने कंडीशन को अच्छे से समझा था। कप्तान ने कहा, 'हमने उन्हें इतने वर्षों में देखा है। वह परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझते हैं। वह जानते हैं कि उनका खेल क्या है। राजकोट में भी उन्होंने कुछ अलग करने की कोशिश नहीं की। यह उनका घर है। इसलिए किसी और की तुलना में वह इन परिस्थितियों को बेहतर जानते हैं।'

...तो इसलिए ऊपर बल्लेबाजी करने आए जडेजा

Rohit Sharma Weighs take on Turning Pitch Debate After India Rajkot Test Win vs England; IND vs ENG 4th Test
रोहित शर्मा-रवींद्र जडेजा - फोटो : Twitter
रोहित ने कहा, 'अगर आप पिछले कुछ वर्षों पर गौर करो तो जडेजा ने वास्तव में हमारे लिए कुछ महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। चाहे वह भारत में हो या भारत के बाहर भी। वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और बल्ले से आत्मविश्वास बरकरार है इसलिए हमने उन्हें (पहली पारी में) ऊपरी क्रम में भेजने के बारे में सोचा।' भारतीय कप्तान ने कहा कि सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में इतना अनुभव हासिल कर लिया है कि टीम मैनेजमेंट ने डेब्यू से पहले उनके साथ किसी भी योजना पर चर्चा करने की जरूरत महसूस नहीं की।

सरफराज को लेकर रोहित का बयान

Rohit Sharma Weighs take on Turning Pitch Debate After India Rajkot Test Win vs England; IND vs ENG 4th Test
यशस्वी और सरफराज - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'मैंने सरफराज को ज्यादा बल्लेबाजी करते नहीं देखा। लेकिन मैंने जितने भी लोगों से सुना है, जो मुंबई के खिलाड़ी हैं, उन्होंने मुंबई के लिए कई मुश्किल परिस्थितियों में रन बनाए हैं। वह रनों का भूखा है और पिछले चार-पांच वर्षों से उसने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं, इसलिए इसका मतलब है कि वह कुछ अच्छा कर रहा है। हमने उनके साथ किसी योजना पर चर्चा नहीं की। क्योंकि मुझे पता है कि अगर आप उन्हें नैचुरल तरीके से खेलने देते हैं, तो वह अपना काम जरूर करके दिखाएगा, जैसा कि मैंने मुंबई के खिलाड़ियों से सुना है।'

भारतीय गेंदबाजों ने लाइन लेंथ में किया बदलाव

Rohit Sharma Weighs take on Turning Pitch Debate After India Rajkot Test Win vs England; IND vs ENG 4th Test
जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
रोहित ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पिछले तीन टेस्ट मैचों में अच्छी गेंदों पर भी अपने स्ट्रोक खेले हैं, जिससे भारतीय गेंदबाजों को अपनी लाइन और लेंथ के साथ बहुत अनुशासित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। रोहित ने कहा, 'ओली पोप ने सीरीज के पहले मैच में 190 रन बनाए। उनका नियंत्रण काफी था और उन्होंने कुछ अच्छी गेंदों पर शॉट खेले। जब बल्लेबाज ऐसा कर रहा होता है, तो जाहिर है कि इसे अच्छा और चुस्त रखने की योजना बहुत सरल है। गेंदबाजों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उन योजनाओं का पालन करें जिन पर चर्चा की गई है। इन खिलाड़ियों ने इन हालात में काफी गेंदबाजी की है, उन्हें पता है कि खेल में वापसी कैसे करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed