फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma trolls Kedar Jadhav on twitter post

सोशल मीडिया ट्रोल किंग बनते जा रहे हैं 'हिटमैन' रोहित, अपने साथी का उड़ाया मजाक

Sat, 30 Sep 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 30 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma trolls Kedar Jadhav on twitter post
रोहित शर्मा - फोटो : Instagram

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। रोहित अपने फोटोज शेयर करके फैंस को अपडेट रखते हैं और उनके फॉलोअर्स की बड़ी तादाद भी है। 

विज्ञापन


मुंबई के बल्लेबाज रोहित सोशल मीडिया ट्रोल किंग की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपने टीम के साथियों का मजाक बनाते हैं और उनके ये पोस्ट काफी लोकप्रिय भी हुए हैं। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा ने अब अपने टीम के साथी केदार जाधव का मजाक बनाया है। हालांकि, यह ट्वीट पहली नजर में आम लगता है, लेकिन इसके पीछे रोहित शर्मा का ह्यूमर छुपा हुआ है जो केदार जाधव का मजाक बनाता हुआ समझ आता है। रोहित ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो युजवेंद्र चहल, केदार जाधव और कुलदीप यादव के साथ खड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह उड़ाया केदार जाधव का मजाक

Rohit Sharma trolls Kedar Jadhav on twitter post
केदार जाधव - फोटो : ESPN

30 वर्षीय रोहित ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, 'दो रिस्ट स्पिनरों (चहल और कुलदीप) व केदार जाधव के साथ की फोटो।' जहां रोहित ने कुलदीप और चहल को रिस्ट स्पिनर्स की उपाधि दी तो वहीं उन्होंने जाधव के लिए कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वो किस प्रकार के गेंदबाज हैं। इसका मतलब यह था कि केदार जिस प्रकार की गेंदबाजी करते हैं, उससे वो खुद नहीं समझ पाते कि वो ऑफस्पिनर है या कोई और। 




'हिटमैन' रोहित का ये पोस्ट काफी लोकप्रिय हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक 9,837 लोग इसे लाइक कर चुके हैं जबकि 749 लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं। 329 यूजर्स ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की।

यह पहला मौका नहीं है जब रोहित ने अपने टीम के साथी का मजाक बनाया हो। इससे पहले वो युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ियों का मजाक बना चुके हैं।

टीम इंडिया के लिए विकेट टेकर गेंदबाज हैं जाधव

Rohit Sharma trolls Kedar Jadhav on twitter post
केदार जाधव

भारतीय टीम में फिलहाल केदार जाधव एक ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जो मुश्किल समय में टीम इंडिया को विकेट निकालकर देते हैं। वो पार्ट-टाइम गेंदबाज की भूमिका अदा करते हैं और साझेदारी तोड़ने के लिए जाने जाते हैं। उनकी गेंदबाजी का एक्शन भी अलग है। केदार जाधव से पहली बार गेंदबाजी पिछले वर्ष न्यूजीलैंड के खिलाफ कराई गई थी। इसके बाद से वो गेंदबाजी करते हुए दिखना शुरू हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: केदार जाधव की इस गलती से पलट गई मैच की बाजी, 'विराट ब्रिगेड' को हुआ नुकसान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वन-डे में केदार जाधव ने शतकवीर डेविड वार्नर का महत्वपूर्ण विकेट लिया था। हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया को 21 रन की शिकस्त झेलना पड़ी थी। बहरहाल, टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है और अभी वो 3-1 की बढ़त पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां व अंतिम वन-डे रविवार को नागपुर में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed