फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma to be captain against sri lanka in T-20 in absence of virat

SLvIND: कोहली नहीं रोहित शर्मा संभालेंगे अब टीम इंडिया की कप्तानी! 

Wed, 09 Aug 2017 07:12 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 09 Aug 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma to be captain against sri lanka in T-20 in absence of virat
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
विराट कोहली को अगर श्रीलंका के ‌खिलाफ टी-20 मैच के लिए आराम दिया जाता है तो टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी जा सकती हैं। विराट पिछले एक साल से अत्यधिक क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले एक साल के दौरान करीब 17 टेस्‍ट तथा तीन एक दिवसीय मैचों की सीरिज व चैंपियंस ट्राफी में खेलने के अलावा विराट ने आईपीएल भी खेला है। अभी श्रीलंका के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की सीरिज खेली जानी है। मीडिया के अनुसार ऐसे व्यस्त कार्यक्रम की वजह से विराट को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैचों की सीरिज में विराट को आराम दिया जा सकता है। श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाना हैं। 
विज्ञापन

विराट कोहली को व्यस्त दौरे की वजह से अब तक आराम नहीं मिला है

rohit sharma to be captain against sri lanka in T-20 in absence of virat
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
विराट कोहली टीम इंडिया के मुख्य बल्लेबाज है। उनके व्यस्त दौरे की वजह से उन्हें अब तक आराम नहीं मिला है। लिहाजा उन्हें आगामी टी-20 सीरिज में आराम दिया जा सकता है। विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कप्तान के लिए रोहित शर्मा पहली पसंद हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस की सफल कप्तानी करने के बाद रोहित शर्मा के पास मुश्किल परि‌स्थितियों का सामना करने की सूझबूझ भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शक पहले से ही रोहित को टी-20 की कमान सौंपने की बात कह चुके हैं

rohit sharma to be captain against sri lanka in T-20 in absence of virat
रोहित शर्मा - फोटो : ipl official web
क्रिकेट प्रेमी दर्शक पहले से ही रोहित शर्मा को टी-20 की कमान सौंपने की बात कह चुके हैं। मीडिया के अनुसार कोहली काफी क्रिकेट होने की वजह से थकान महसूस कर रहे हैं। उन्हें आराम की जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed