{"_id":"64bf960b4131a391d108267e","slug":"rohit-sharma-three-word-tweet-after-india-missed-chance-to-clean-sweep-west-indies-mumbai-or-trinidad-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: 'मुंबई या त्रिनिदाद?' रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट के बाद क्यों किया यह ट्वीट, वजह जानकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: 'मुंबई या त्रिनिदाद?' रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट के बाद क्यों किया यह ट्वीट, वजह जानकर चौंक जाएंगे
Tue, 25 Jul 2023 02:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:59 PM IST
सार
भारत के कप्तान रोहित ने स्वीकार किया कि टीम पांचवें दिन शानदार प्रदर्शन करने के प्रति आश्वस्त थी, लेकिन बारिश ने उन्हें मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
रोहित ने यह ट्वीट किया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की। हालांकि, टीम इंडिया के पास 2-0 से सीरीज जीतने का मौका था, लेकिन बारिश ने खलल डाला और पांचवें दिन का खेल धुल गया। इससे भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नुकसान हुआ और टीम दूसरे स्थान पर लुढ़क गई। अब हाल फिलहाल में भारत को कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेलनी है। टीम इंडिया अब सीधे दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत को WTC में 12 अंकों का नुकसान हुआ। इससे कप्तान रोहित भी खुश नहीं दिखे। उन्होंने ट्वीट कर इस पर निराशा जताई है।
विज्ञापन
रोहित ने तीन शब्दों का ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मुंबई या त्रिनिदाद। इस ट्वीट से उन्होंने कैरिबियाई और मुंबई के मौसम की तुलना की है। दरअसल, सोमवार को त्रिनिदाद में पूरे दिन बारिश होती रही। इससे दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल धुल गया। मुंबई भी बारिश के लिए जाना जाता है। अभी हाल फिलहाल में वहां काफी बारिश भी हुई है। ऐसे में रोहित ने बारिश को लेकर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने मैच के दौरान बारिश की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें रोहित-कोहली समेत तमाम खिलाड़ी खड़े हैं।
Mumbai ya Trinidad 🤔🌧️ pic.twitter.com/jOPINPXW4a
— Rohit Sharma (@ImRo45) July 25, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के कप्तान रोहित ने स्वीकार किया कि टीम पांचवें दिन शानदार प्रदर्शन करने के प्रति आश्वस्त थी, लेकिन बारिश ने उन्हें मौका नहीं दिया। इससे उन्हें डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपनी स्थिति से भी हाथ धोना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान को पहले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद मिली।
रोहित ने कहा, ''हमने अच्छा खेल दिखाया। दुर्भाग्य से हम खेल नहीं सके। हम एक सकारात्मक इरादे के साथ खेलने पहुंचे थे। बारिश ने अंतिम फैसला सुनाया। हम जीत को लेकर काफी आश्वस्त थे। आप जानते हैं कि आखिर में बल्लेबाजी करना कितना मुश्किल होता है। हम हमेशा उस तरह का स्कोर चाहते थे जहां हम चाहते थे कि विपक्षी टीम इसके लिए कोशिश करने जाए। सतह पर गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ नहीं था, लेकिन बारिश की वजह से कोई खेल नहीं हो पाया। यह हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में टीम इंडिया को 183 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुल 364 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य मिला था।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में टीम इंडिया को 183 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुल 364 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य मिला था।
यह भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट भी था। रविवार का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 76 रन बना लिए थे। पांचवें और आखिरी दिन उसे 289 रन की जररूत थी। वहीं, भारत को जीत के लिए आठ विकेट चाहिए थे। हालांकि, कोई खेल नहीं हो सका। ऐसे में भारत को 1-0 से ही संतुष्ट होना पड़ा। वेस्टइंडीज भी क्लीन स्वीप से बच गया।