फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच के अगले ही दिन रोहित शर्मा का छलका दर्द, पेश किया अंपायर की गलती का सबूत

Fri, 28 Jun 2019 04:48 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 28 Jun 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma shares picture suggesting he was not out against Windies in world cup 2019
रोहित शर्मा का गलत फैसला - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के माध्यम से रोहित यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरूवार को विश्व कप के 34वें मुकाबले में नॉटआउट थे, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें गलत तरीके से आउट करार दिया।

rohit sharma shares picture suggesting he was not out against Windies in world cup 2019
रोहित शर्मा - फोटो : social media

मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका रोहित शर्मा (18) के रूप में लगता है। भारतीय पारी के दौरान छठे ओवर में वेस्टइंडीज के गेंदबाज केमार रोच गेंदबाजी कर रहे थे, ओवर की आखिरी गेंद रोहित के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए विकेटकीपर शाई होप के दस्तानों में समा गई, लेकिन मैदान के अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने रोहित को नॉटआउट करार दिया। 

rohit sharma shares picture suggesting he was not out against Windies in world cup 2019
रोहित शर्मा आउट - फोटो : social Media

इसके बाद वेस्टइंडीज ने डीआरएस लिया, जिसमें पता चला कि गेंद रोहित के बल्ले और पैड पर एक साथ लगी थी। हालांकि यह काफी नजदीकी मामला था, लेकिन थर्ड अंपायर ने रोहित को आउट करार दिया। रोहित के इस तरह आउट दिए जाने के बाद पूरा सोशल मीडिया अजीबोगरीब रिएक्शन से पट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma shares picture suggesting he was not out against Windies in world cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : social media

हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 125 रन के विशाल स्कोर से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 143 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed