फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma said mohammad aamir is Oky bowler

पाक गेंदबाज का नाम सुनते ही उखड़ गए रोहित शर्मा

Wed, 09 Mar 2016 02:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma said mohammad aamir is Oky bowler
- फोटो : getty

पाक के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की तारीफ सुनकर टीम इंडिया के ‌'हिटमैन' रोहित शर्मा उखड़ गए। उन्होंने आमिर का जिक्र करने से ही मना कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को टीम इंडिया कोलकाता पहुंची। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान रोहित पहले तो खुश थे लेकिन अचानक ही आमिर का जिक्र होते ही उनका मूड बदल गया। रोहित ने कहा कि आमिर अच्छा नहीं साधारण गेंदबाज है।
विज्ञापन


रोहित ने आमिर की जगह जसप्रीत बुमराह की तारीफ की और कहा कि अगर तारीफ करनी ही है तो जसप्रीत की कीजिए, वह एक उभरता हुआ सितारा हैं।

उल्लखेनीय है कि रोहित शर्मा एशिया कप के दौरान भारत की ओर से खेले लगभग सभी मैचों में बल्ले से अच्छे फॉर्म में दिखे, हालांकि पाक के खिलाफ उनका बल्‍ला नहीं चला। आमिर ने पहले ही ओवर में रोहित को आउट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता पहुंची टीम इंडिया के सदस्य रोहित ने कहा कि आमिर की बात करना बंद कीजिए। उनके अलावा पाक के अन्य पांच गेंदबाज भी हैं, उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने कहा, सिर्फ एक मैच में अच्छा प्रदर्शन से आप किसी गेंदबाज का आंकलन नहीं कर सकते।

कोहली कह चुके हैं, आमिर वर्ल्ड क्लास गेंदबाज है

rohit sharma said mohammad aamir is Oky bowler

इससे उलट टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली अपने साथी क्रिकेटर रोहित से बिल्कुल उलट सोचते हैं। कोहली के अनुसार, आमिर वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। कोहली ने आमिर की गेंदबाजी के कायल हैं।

कुछ दिन पहले कोहली ने कहा था, आमिर अगर स्पॉट फिक्सिंग में नहीं फंसता तो आज वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में एक होता। आज खुशी है कि गलती मान चुके आमिर को दोबारा मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed