Video: श्रीलंकाई सरजमीं पर नहीं थमा रोहित की नाकामी का सिलसिला, दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए आउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा का रन आउट होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। शिखर धवन के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा जब 4 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर थे तो एक रन लेने के फेर में जब वह दौड़े तो उनका बल्ला क्रीज पर पहुंचने से पहले ही छूट गया।
#Rohit Sharma run out 😑
Bad luck for @ImRo45 #RohitSharma #INDvSL #SLvIND pic.twitter.com/dq7I4syPqtविज्ञापन विज्ञापन— Hardik Pandya fan🐦 (@PandyaFan) August 20, 2017
खास बात यह रही कि इसके बाद जब वह क्रीज पर पहुंचने के लिए दौड़े तो उनका पांव हवा में रहा और श्रीलंकाई खिलाड़ी कपूगेदरा का थ्रो स्टंप की गिल्लियां बिखेर गया। रोहित का विकेट श्रीलंकाई पारी के 5 वें ओवर में गिरा। मलिंगा गेंदबाजी कर रहे थे। रोहित शॉट खेलकर एक रन के लिए दौड़े। वह विकेट के दूसरे छोर पर पहुंच पाते कि उनका बल्ला उनके हाथ से छूट गया। इसके बाद भी उन्होंने पिच पर पहुंचने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
अगर रोहित का पांव जमीन पर आ जाता तो वह आउट होने से बच जाते। क्रीज के अंदर उनका पांव था पर वह हवा में ही रहा नतीजन उनको अपना विकेट गंवाना पड़ा। आउट होने से पहले रोहित ने 13 गेंद में महज 4 रन ही बना पाए थे। उस समय टीम इंडिया ने 23 रन बना लिए थे। शिखर धवन उस समय 18 रनों पर नाबाद थे।
रोहित शर्मा के लिए श्रीलंकाई सरजमीं पर नाकामी का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। श्रीलंका में पिछली दस पारियों में वो केवल 37 रन बना सके हैं। उनकी श्रीलंकाई सरजमीं पर पिछली दस पारियां 4, 0, 11, 5, 5, 0, 0, 4, 4, 4 रन की रही हैं। ऐसे में टीम के उपकप्तान के लिए इससे उबर पाना मुश्किल नजर आ रहा है।