फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma praises ms dhoni for superb batting and wicket keeping against sri lanka

रोहित शर्मा ने बताया, आखिर कौन है पहले टी20 इंटरनेशनल का 'हीरो ऑफ द मैच?'

Thu, 21 Dec 2017 08:10 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma praises ms dhoni for superb batting and wicket keeping against sri lanka
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने बुधवार को कटक में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 93 रन के विशाल अंतर से हराया। यह रनों के लिहाज से टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत भी है। इसके साथ ही रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


जीत से बेहद उत्साहित कप्तान रोहित शर्मा ने पूरी टीम को श्रेय दिया। 'हिटमैन' के नाम से लोकप्रिय रोहित शर्मा ने एमएस धोनी की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने 39* रन की उम्दा पारी खेली और फिर दो स्टंपिंग और दो कैच भी लपके।
विज्ञापन


पढ़ें-- INDvSL: चहल ने लगाई लंका, टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के बाद रोहित ने कहा, 'केएल राहुल ने शीर्ष क्रम में शानदार बल्लेबाजी की और धोनी व मनीष पांडे ने पारी का शानदार अंत किया। धोनी का जवाब नहीं। उन्हें नंबर चार पर उतारने का वास्तव में फायदा मिला। उन्होंने हमारे लिए कई मैच जीते हैं और मुझे लगता है कि चौथा क्रम उनके लिए आदर्श हैं।’

चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी ने किया कमाल

rohit sharma praises ms dhoni for superb batting and wicket keeping against sri lanka
चहल और कुलदीप यादव - फोटो : indianexpress

टॉस के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, 'टॉस ने खास अंतर पैदा नहीं किया, क्योंकि ओस शुरू से ही थी। हमें उम्मीद थी कि यह पूरे 40 ओवर तक रहेगी और आखिर तक कुछ भी नहीं बदला। बाद में भी बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।'

30 वर्षीय रोहित ने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'चहल और कुलदीप बीच के ओवरों में हमारे विकेट लेने के विकल्प हैं। वे जानते हैं कि टीम उनसे क्या चाहती है और वह उसी के मुताबिक प्रदर्शन करते हैं। वह हमारे लिए कितने अच्छे हैं इसको शब्दों में बयान नहीं कर सकता।' 

वहीं श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा ने टीम इंडिया की बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हम इन परिस्थितियों में पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने वास्तव में शानदार प्रदर्शन किया। हमें उनके गेंदबाजों को भी श्रेय देना चाहिए। उनके दोनों स्पिनरों ने इन परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed