Rohit Sharma New ODI Captain: रोहित शर्मा को वनडे कप्तान बनाने का सोशल मीडिया पर हुआ स्वागत, देखें रिएक्शन
बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि वनडे और टी-20 के लिए अलग कप्तान नहीं होना चाहिए। इसी वजह से रोहित को वनडे की कप्तानी दी गई है।
विस्तार
रोहित को नया वनडे कप्तान बनाए जाने का कई पूर्व क्रिकेटर्स और कमेंटेटर्स ने स्वागत किया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि यह बिलकुल सही फैसला है। वहीं, आईसीसी ने भी रोहित को बधाई दी है। आईसीसी ने इसे सिमति ओवर क्रिकेट में भारत के नए युग की शुरुआत करार दिया है।
Very good decision 👍 https://t.co/MD9WzFOc5t
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) December 8, 2021
Virat Kohli ➡️ Rohit Sharma
— ICC (@ICC) December 8, 2021
Beginning of a new era for India men’s limited-overs cricket. pic.twitter.com/5yo9Jdj4U2
मुंबई इंडियंस ने भी रोहित को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, हर्षा भोगले ने लिखा कि इस वक्त हमें विराट कोहली के बारे में सोचने की जरूरत है। वह अभी अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। दो कप्तानों के रहने से हमेशा मुश्किलें होती हैं, जब दोनों खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। यह जरूरी है कि कोच द्रविड़, कोहली और रोहित इस फैसले से सहमत हों और तीनों भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हों।
𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚'𝐬 𝐧𝐮𝐦𝐛𝐞𝐫 4️⃣5️⃣ is all set to lead the Men in Blue in white ball cricket. 🇮🇳💙#OneFamily #MumbaiIndians @ImRo45 pic.twitter.com/btbqDEas0W
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 8, 2021
सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट अयाज मेमन ने लिखा कि यह भारतीय क्रिकेट में बदलाव के क्षण हैं। द्रविड़ को इसमें अहम रोल अदा करना है। बीसीसीआई ने बुधवार को कोहली की जगह रोहित को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रोहित तीन वनडे मैच की सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे।
However great a player Virat Kohli is, this is the time to reach out to him. It is inevitable he will feel a sense of loss. It is always tricky with two captains when both are playing all formats and it is critical Dravid, Kohli and Rohit are comfortable and have a common vision
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) December 8, 2021
In this period of transition in Indian cricket, as captaincy for different formats is recast and dressing room dynamics change, Rahul Dravid has a big role to play in the interplay between #ViratKohli and #RohitSharma: as buffer, bridge and big brother
— Cricketwallah (@cricketwallah) December 8, 2021
बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि वनडे और टी-20 के लिए अलग कप्तान नहीं होना चाहिए। इसी वजह से रोहित को वनडे की कप्तानी दी गई है। रोहित को वनडे टीम की कप्तानी देने के साथ ही टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। इससे पहले अजिंक्य रहाणे भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान थे।