{"_id":"5b129c534f1c1b986e8b5e6b","slug":"rohit-sharma-indian-first-cricketer-to-throw-ceremonial-first-pitch-for-seattle-mariners","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा के नाम जल्द दर्ज होगी खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय क्रिकेटर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा के नाम जल्द दर्ज होगी खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय क्रिकेटर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर होंगे, जिन्हें अमेरिका ने बेस बॉल मैच का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि हिटमैन रोहित रविवार को लीग मैच का उद्घाटन करेंगे। अमेरिकन मेजर लीग बेसबॉल में सिएटल मैरीनर्स के स्टेडियम में पिच करके लीग की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस लीग मैच में सिएटल मैरीनर्स का सामना टैम्पा बे रेज के साथ भारतीय समयानुसार 4 जून के रात्री के 1 बजे होगा। बता दें कि अमेरिका के इतिहास में इस लीग की शुरुआत करने की परंपरा किसी बड़े हस्ती से कराने की रही है। यही कारण है कि अमेरिका ने इस मौके पर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा को न्यौता दिया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा फिलहाल अपनी पत्नी रितिका सचदेह के साथ अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ सैन फ्रांसिस्को, सिएटल और लॉस एंजेलिस जाएंगे। इके अलावा रोहित क्रिकेट से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन