फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma hits world's fastest t20 century against sri lanka in indore

वो ओवर जब रोहित शर्मा फुल फॉर्म में आए और फिर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sat, 23 Dec 2017 09:15 AM IST
Presented by: विकास कुमार
Presented by: विकास कुमार Updated Sat, 23 Dec 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma hits world's fastest t20 century against sri lanka in indore
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने एक बार फिर गेंदबाजों की क्लास लगाई और टी20 इंटरनेशल क्रिकेट के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक जमाया। रोहित ने महज 35 गेंदों पर शतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर के सबसे तेज शतक की बराबरी की। 
विज्ञापन


टीम इंडिया को इस मैच में एक बार फिर ओपनर्स मजबूत शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे। हालांकि इन दोनों ने पहले तीन ओवर में 6 की औसत से महज 18 रन ही बनाए थे। इसके बाद वो ओवर आया, जिसमें रोहित शर्मा अपने फुल फॉर्म में आए और फिर रिकॉर्ड शतक जमा दिया। दरअसल, पारी का छठा ओवर डालने वाले अकिला धनंजय के ओवर में रोहित ने 15 रन बटोरे और फिर जो हुआ, उसका अंदाजा हर किसी को है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः INDvSL: रोहित शर्मा के रिकॉर्ड टी20 शतक का राज खुला, यह 'मंत्र' कर गया काम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रोहित ने रूकने का नाम नहीं लिया और असेला गुनारत्ने के एक ही ओवर में 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 20 रन बनाए। इसके बाद रोहित ने मैच के 11वें ओवर में थिसारा परेरा की लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जड़े। फिर उनका सामने चमीरा 13वां लेकर आए और उन्होंने इस ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाया।

हालांकि रोहित इसी ओवर में एक और बड़ा शॉट मारने के चक्कर में थर्ड मैन पर धनंजय के हाथ कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन रोहित तब तक अपना काम पूरा कर चुके थे और इस तरह उन्होंने 42 गेंदों पर 12 चौको और 10 छक्को की मदद से 118 की ताबड़तोड़ पारी खेली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed