फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma gets angry on sound guy before post match Interview said Awaaz badhao yaar uska

KKR vs MI: मुंबई की लगातार तीसरी हार के बाद रोहित ने टेक्नीशियन पर निकाला गुस्सा, बोले- आवाज बढ़ाओ यार उसका

Thu, 07 Apr 2022 09:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 09:38 AM IST
सार

कोलकाता के खिलाफ हार के बाद रोहित शर्मा काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने साउंड टेक्नीशियन को गुस्से से भरे लहजे में कहा कि आवाज बढ़ाओ यार उसका। दर्शकों के शोर के कारण रोहित को होस्ट की आवाज नहीं आ रही थी। 
 

विज्ञापन
Rohit Sharma gets angry on sound guy before post match Interview said Awaaz badhao yaar uska
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम लगातार तीसरा मैच हार चुकी है। इस हार के साथ ही मुंबई अंकतालिका में नीचे से दूसरे नंबर पर आ गई है। नौवें पायदान पर पहुंच चुकी मुंबई के लिए यह सीजन आसान नहीं रहा है। पहले दिल्ली फिर राजस्थान और अब कोलकाता के खिलाफ मुंबई की टीम हार चुकी है। इस दौरान रोहित की सेना न तो लक्ष्य का पीछा कर पाई और न ही पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का बचाव कर पाई। टीम के खराब प्रदर्शन से कप्तान रोहित खासे नाराज हैं और उनका गुस्सा सबसे सामने भी आ रहा है। 
विज्ञापन


कोलकाता के खिलाफ हार के बाद रोहित का गुस्सा खुलकर सभी के सामने आ गया। उन्होंने मैच के बाद इंटरव्यू से पहले साउंड टेक्नीशियन से गुस्से में बात की और होस्ट की आवाज बढ़ाने को कहा। रोहित के लहजे में हार की खीज साफ दिख रही थी। 
विज्ञापन


टेक्नीशियन को कहा- आवाज बढ़ाओ यार
कोलकाता और मुंबई का मैच खत्म होने के बाद रोहित को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। वो मैदान में पहुंचे, लेकिन दर्शक काफी शोर कर रहे थे। दर्शकों के शोर की वजह से रोहित होस्ट की आवाज नहीं सुन पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने गुस्से से भरे लहजे में साउंड टेक्नीशियन से कहा "आवाज बढ़ाओ यार उसका"। इसके बाद उन्होंने सवालों के जबाव दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने कहा कि उनके लिए कोलकाता के खिलाफ मिली हार को पचाना मुश्किल होगा। यह मैच आखिरी समय तक संतुलित था और कोई भी टीम जीत सकती थी, लेकिन पैट कमिंस ने अंत के दो-तीन ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच पलट दिया। 


पैट कमिंस ने मुंबई से छीना मैच
इस मैच में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 52 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में कोलकाता ने पांच विकेट खोकर 162 रन बना लिए और चार ओवर रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने 50 रन बनाए। वहीं पैट कमिंस ने 15 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। कमिंस ने लोकेश राहुल की बराबरी करते हुए 14 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंन डेनियल सम्स के एक ओवर में 35 रन बटोरे और अपनी टीम को अहम जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed