फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma gets Angry on Bhuvneshwar Kumar after he drops Rovman Powel kicks ball

IND vs WI: भारतीय टीम की खराब फील्डिंग पर गुस्सा हुए कप्तान रोहित, गेंद को मारी लात, वीडियो वायरल

Sat, 19 Feb 2022 04:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 04:17 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने दो अहम कैच छोड़े। दूसरा कैच छोड़ने के बाद कप्तान रोहित गुस्सा हो गए। उन्होंने गुस्से में गेंद को लात मार दी।

विज्ञापन
Rohit Sharma gets Angry on Bhuvneshwar Kumar after he drops Rovman Powel kicks ball
रोहित शर्मा ने कैच छूटने पर गुस्से में गेंद को लात मार दी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। यह मैच आठ रन से जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। इस जीत के बावजूद भारतीय टीम में कई कमियां रह गई। खराब फील्डिंग इसमें से प्रमुख है। दूसरे टी-20 मैच में भारत ने दो अहम कैच छोड़े। इसी वजह से खराब शुरुआत के बावजूद विंडीज की टीम मैच में वापस लौट आई थी। अंत में भुवनेश्वर ने शानदार 19वां ओवर कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया। 
विज्ञापन


इस मैच में पहले रवि बिश्नोई और फिर भुवनेश्वर कुमार ने दो अहम कैच छोड़े। दोनों ही कैच काफी आसान थे और पकड़े जाने चाहिए थे, लेकिन गेंद फील्डर के हाथ से छटक गई। इसके अलावा रोहित और वेंकटेश अय्यर से भी कैच छूटे, लेकिन ये दोनों कैच काफी मुश्किल थे। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर और बिश्नोई ने छोड़े थे अहम कैच
इस मैच में पहले भुवनेश्वर कुमार और रवि बिश्नोई ने दो अहम कैच छोड़े थे और इसी वजह से भारतीय टीम मुश्किल में आई थी, लेकिन बाद में दोनों ने अपनी गलती की भारपाई करते हुए भारत को मैच जिता दिया। पहले मैच के दसवें ओवर में चहल की गेंद पर निकोलस पूरन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे मिडविकेट में खड़े रवि बिश्नोई के पास गई। उनके पास कैच पकड़ने का मौका था और उन्होंने आगे डाइव लगाकर कोशिश भी की, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर ने अपनी ही गेंद पर रोवमैन पॉवेल का कैच छोड़ दिया। भुवी की गेंद पर पॉवेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन संपर्क अच्छा नहीं हुआ और गेंद सिर्फ हवा में ऊपर गई थी। भुवनेश्वर खुद कैच पकड़ने के लिए पहुंचे, लेकिन गेंद उनके हाथ से छटक गई। इसके बाद पूरन और पॉवेल वेस्टइंडीज को मैच में वापस ले आए। 

भुवनेश्वर के कैच छोड़ने पर रोहित को आया गुस्सा
मैच के 16वें ओवर में भुवनेश्वर ने अपनी ही गेंद पर पॉवेल का आसान कैच छोड़ दिया। इस समय भारत को विकेट की जरूरत थी। अगर भुवी यह कैच पकड़ लेते तो आसानी से मैच भारत की झोली में आ जाता, लेकिन भुवी ने यह कैच छोड़ दिया। इसके बाद रोहित बहुत गुस्सा हो गए और गेंद को लात मार दी। रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed