फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma furious on the question of danger on ODI format, said- it is not possible

ODI Cricket: वनडे प्रारुप पर संकट के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा, कहा- हो ही नहीं सकता, इस फॉर्मेट से ही मैं...

Thu, 18 Aug 2022 03:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Aug 2022 03:46 PM IST
सार

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वर्क लोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए वनडे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से ही इसको लेकर बहस शुरू हुई थी। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना कुछ अलग है। उन्होंने वनडे को लेकर चल रही बहस को खारिज किया और कहा कि यह सब बेकार की बाते हैं

विज्ञापन
Rohit Sharma furious on the question of danger on ODI format, said- it is not possible
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ महीनों में वनडे क्रिकेट को खत्म करने को लेकर कई बयान सामने आए। कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय दी है। कुछ का मानना है कि वनडे आने वाले वर्षों में खत्म हो जाएगा। वहीं, कुछ का मानना है कि यह क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और आलोचनाओं के बावजूद इस फॉर्मेट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

हाल ही में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वर्क लोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए वनडे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से ही इसको लेकर बहस शुरू हुई थी। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना कुछ अलग है। उन्होंने वनडे को लेकर चल रही बहस को खारिज किया और कहा कि यह सब बेकार की बाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने एक स्पोर्ट्स वियर ब्रांड द्वारा आयोजित इवेंट में कहा- मेरा नाम ही वनडे क्रिकेट से बना है। इसलिए ये बातें बेवजह हैं। लोग पहले टेस्ट क्रिकेट को लेकर ऐसी बातें करते थे। अब वनडे को लेकर ऐसी बातें कह रहे हैं। मेरे लिए क्रिकेट महत्वपूर्ण है, चाहे वह कोई सा भी प्रारूप हो। मैं कभी यह नहीं कहूंगा कि वनडे खत्म हो रहा है या टी-20 खत्म हो रहा है या टेस्ट खत्म हो रहा है। 
विज्ञापन

रोहित ने कहा- क्रिकेट का कोई और प्रारूप भी होता तो वह भी मैं खेलता, क्योंकि मेरे लिए क्रिकेट महत्वपूर्ण है। बचपन से ही मैंने भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखा था। जब भी हम वनडे खेलते हैं तब स्टेडियम खचाखच भरा होता है। ऐसे में उत्साह बना रहता है। अब हर किसी की एक पसंद है कि वह कौन सा प्रारूप खेलना चाहता है, लेकिन मेरे लिए तीनों फॉर्मेट महत्वपूर्ण हैं। 

रोहित ने कहा कि वह कभी भी देश के लिए खेलने को किसी भी लीग पर तरजीह देंगे। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि लोग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या लीग किसे ज्यादा तरजीह देते हैंस लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर देश के लिए खेलना ज्यादा पसंद है। आने वाले समय में पता चलेगा कि कौन सा खिलाड़ी क्या पसंद करता है। भारतीय क्रिकेट में अब भी खिलाड़ी देश को तरजीह देते हैं। इसके अलावा हम आईपीएल खेलते हैं।

रोहित ने कहा- टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलता रहा है और उन्हें एक्सपोजर मिल रहा है। हमारा उद्देश्य बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करना रहा है। जिम्बाब्वे में भी बहुत से नए खिलाड़ी गए हैं। चाहे वह शाहबाज अहमद हो या राहुल त्रिपाठी। यह युवा क्रिकेटरों के लिए एक अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed