फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma failed on his return in Ranji Trophy, Shubman Gill flopped, Yashasvi-Rahane bat remained silent

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में वापसी पर फेल हुए रोहित, गिल-पंत भी रहे फ्लॉप, यशस्वी-अय्यर का बल्ला भी रहा खामोश

Thu, 23 Jan 2025 11:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Jan 2025 11:14 AM IST
सार

साल 2015 के बाद रोहित पहली बार कोई रणजी मैच खेलने उतरे, लेकिन फ्लॉप रहे। अब उनसे दूसरी पारी में रन की उम्मीद होगी। वहीं, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल का भी बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
Rohit Sharma failed on his return in Ranji Trophy, Shubman Gill flopped, Yashasvi-Rahane bat remained silent
बाएं से- रोहित, यशस्वी, शुभमन और पंत - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल फॉर्म की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने का फैसला लिया था। हालांकि, करीब 10 साल बाद रणजी में वापसी पर भी वह फेल रहे। करीब एक दशक बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे रोहित जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के मैच में पहली पारी में सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमर नजीर ने डोगरा के हाथों कैच कराया। रोहित 19 गेंद खेल सके।
विज्ञापन


सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला भी खामोश रहा। दूसरी तरफ पंजाब और कर्नाटक के मुकाबले में शुभमन गिल और दिल्ली-सौराष्ट्र के मुकाबले में ऋषभ पंत भी फ्लॉप साबित हुए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फिट होने की स्थिति में सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही इन खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीमों के लिए खुद को उपलब्ध रखा।
विज्ञापन

Rohit Sharma failed on his return in Ranji Trophy, Shubman Gill flopped, Yashasvi-Rahane bat remained silent
रोहित शर्मा - फोटो : Twitter
2015 के बाद पहली बार रणजी मैच खेल रहे रोहित
न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित का बल्ला खामोश रहा था और वह छह पारियों में महज 93 रन बना सके थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह पांच पारियों में महज 31 रन बना सके थे। ऐसे में रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में वापसी के लिए रणजी में खेलने का फैसला लिया। नवंबर 2015 के बाद वह पहली बार कोई रणजी मैच खेलने उतरे, लेकिन यहां पर भी फ्लॉप रहे। अब उनसे दूसरी पारी में रन की उम्मीद होगी। 

यशस्वी का बल्ला भी रहा खामोश
रोहित के अलावा टेस्ट में साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल भी फ्लॉप साबित हुए। यशस्वी आठ गेंद में एक चौके की मदद से चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकिब नबी ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वहीं, रहाणे 17 गेंद में दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें उमर नजीर ने क्लीन बोल्ड किया। श्रेयस अय्यर सात गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युद्धवीर सिंह ने उमर के हाथों कैच कराया। वहीं, शिवम दुबे खाता नहीं खोल सके। रोहित, यशस्वी और श्रेयस के फ्लॉप होने ने टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ये तीनों चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। भारत को चैंपियंस ट्ऱॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। रोहित उस सीरीज में भी कमान संभालेंगे। हालांकि, भारत के अभियान के लिए रोहित का बल्ला चलना बेहद जरूरी है। अगर वह रन बनाते हैं तो भारत को अच्छी शुरुआत मिलेगी।
विज्ञापन

शुभमन गिल चार और पंत एक रन बनाकर आउट हुए
चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करते दिख सकते हैं। रणजी ट्रॉफी में रोहित और यशस्वी के अलावा ऋषभ पंत और शुभमन गिल भी खेलते दिखेंगे। पंत दिल्ली की टीम का और गिल पंजाब की टीम का हिस्सा हैं। कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के मैच में कप्तान शुभमन गिल महज चार रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने आठ गेंद का सामना किया और एक चौका लगाया। वहीं, दिल्ली और सौराष्ट्र के मैच में पंत महज एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंत भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। पंत 10 गेंद पर एक रन बना सके। उन्हें धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने प्रेरक मांकड़ के हाथों कैच कराया। हालांकि, इस मैच में सौराष्ट्र के रवींद्र जडेजा जरूर चमके और अब तक दिल्ली के दो विकेट ले चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने सनत सांगवान और यश ढुल को आउट किया।

रोहित के रणजी खेलने से खुश हैं गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर यह जानकर बहुत खुश थे कि रोहित रणजी ट्रॉफी में वापसी खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हां, यह अच्छी चीज है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रन नहीं बनाए। वह जानते हैं कि उन्हें क्रीज पर समय बिताने की जरूरत है। यह बड़े टूर्नामेंट से पहले जरूरी है कि आपके पास कितना नेट अभ्यास है या आपको कितने भी थ्रोडाउन का सामना करना पड़ता है। एक मैच में बल्लेबाजी के दौरान बल्ले के बीच में गेंद को महसूस करना और यह जानना कि एक गलती आपको वापस पवेलियन भेज सकती है। इसके बावजूद रन बनाना बड़ी बात है।' मुंबई की टीम एलीट ग्रुप ए में बड़ौदा और जम्मू कश्मीर के बाद तीसरे स्थान पर है। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम को अगर आगे बढ़ना है और अपने रणजी खिताब का बचाव करना है तो उन्हें अच्छा खेल दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed