{"_id":"5c35c34dbdec22571c312b39","slug":"rohit-sharma-brutally-trolled-rishabh-pant-over-baby-sitter-comment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोहित शर्मा ने लिए ऋषभ पंत के मजे, बोले- बेबीसीटर की जरूरत है, ऋतिका बहुत खुश होंगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब रोहित शर्मा ने लिए ऋषभ पंत के मजे, बोले- बेबीसीटर की जरूरत है, ऋतिका बहुत खुश होंगी
Wed, 09 Jan 2019 03:17 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 09 Jan 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
ऋषभ पंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की पहचान अब बेबी सिटर नाम से हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन ने मेबलर्न में संपन्न तीसरे टेस्ट के दौरान पंत को अपने बच्चों की देखभाल करने का आमंत्रण भेजा था। हालांकि, यह मजाकिया लड़ाई यही नहीं रूकी है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने दोस्ताना अंदाज में विकेटकीपर ऋषभ पंत को ट्रोल किया और उन्हें अपनी बेटी समायरा की देखभाल करने के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि रोहित शर्मा 30 दिसंबर को बेटी के पिता बने। हालांकि, वह अपनी बेटी के जन्म के समय ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ थे। मगर जैसे ही उन्हें बेटी के जन्म की खबर लगी तो उन्होंने चौथे टेस्ट से छुट्टी लेकर मुंबई की उड़ान भरी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मॉर्निंग दोस्त, सुना कि आप अच्छे बेबी सिटर हैं। मुझे एक की जरूरत है। मेरी पत्नी ऋतिको को खुशी होगी।'
विज्ञापन
Morning buddy. Heard your a good baby sitter, need one right now. Ritika will be quite happy 😃 @RishabPant777 https://t.co/JkGWTYpnBk
— Rohit Sharma (@ImRo45) January 9, 2019
इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट में पेन और पंत के बीच मजाकिया लड़ाई हुई थी, जिसने मैच को काफी मनोरंजक बनाया। टीम इंडिया ने यह टेस्ट 137 रन से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बनाई।
मैच के दौरान जब पंत बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए तो पेन ने फिंच से बातचीत करते हुए बल्लेबाज पर तंज कसा, इन्हें डिनर पर बुलाते हैं। तुम बच्चों की देखभाल करते हो? मैं अपनी पत्नी के साथ फिल्म देखने जाउंगा और आप मेरे बच्चों की देखभाल करना।
पंत ने इस बात को थोड़ा गंभीरता से लिया और पेन की पत्नी बोनी पेन व उनके बच्चों के साथ सिडनी टेस्ट से पहले समय बिताया। पंत इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वह अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में एक्शन में दिखेंगे। वहीं रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में अपना जल्वा बिखेरते दिखेंगे।