फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma breaks Sachin Tendulkar, Shahid Afridi spectacular record in Asia Cup with knock against Srilanka

Asia Cup: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर और शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, विराट कोहली की भी बराबरी की

Tue, 06 Sep 2022 11:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Sep 2022 11:05 PM IST
सार

रोहित एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने एशिया कप में 970 रन बनाए थे। रोहित साथ ही एशिया कप में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बैटर और ओवरऑल तीसरे बैटर भी बन गए।

विज्ञापन

विस्तार

एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए। एक वक्त भारत ने 13 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 97 रन की साझेदारी निभाई। रोहित ने इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बनाए।
विज्ञापन

यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका 32वां 50 से ज्यादा का स्कोर रहा। रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल में 28 अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली के सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 32 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रोहित ने 31 एशिया कप मैचों में 29 छक्के लगाए हैं। उन्होंने एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले अफरीदी टॉप पर थे। उन्होंने एशिया कप में 26 छक्के लगाए थे। रोहित के बाद एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के सुरेश रैना ने लगाए हैं। उन्होंने 18 छक्के लगाए। 
विज्ञापन

इसके अलावा रोहित एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने एशिया कप में 970 रन बनाए थे। रोहित साथ ही एशिया कप में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बैटर और ओवरऑल तीसरे बैटर भी बन गए। रोहित ने अब तक 30 पारियों में 1016 रन बनाए हैं। उनसे आगे सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या ने 1220 रन बनाए। वहीं, कुमार संगकारा 1075 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

रोहित का यह एशिया कप में नौवां फिफ्टी प्लस स्कोर रहा। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। एशिया कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। उन्होंने 12 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed