{"_id":"5c528598bdec22738335e8d7","slug":"rohit-sharma-becomes-14th-indian-cricketer-to-play-200th-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस 'डबल सेंचुरी' को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे 'हिटमैन', ऐसा करने वाले बने 14वें भारतीय क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस 'डबल सेंचुरी' को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे 'हिटमैन', ऐसा करने वाले बने 14वें भारतीय क्रिकेटर
Thu, 31 Jan 2019 10:50 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को हैमिल्टन में चौथे मैच में उतरते ही अपने करियर का 200वां वन-डे पूरा किया। हालांकि, चौथे मैच में कप्तानी कर रहे रोहित के लिए यह मैच यादगार नहीं बन सका क्योंकि वह खास योगदान नहीं दे सके।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 23 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
बता दें कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। विराट ने चौथे और पांचवें व तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से ब्रेक लिया है। रोहित के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए भी यह मैच यादगार नहीं बन सका क्योंकि पूरी टीम केवल 92 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने पांच जबकि कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने तीन विकेट झटके। टॉड एस्टल और जिमी निशाम को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
बहरहाल, आपको बता दें कि रोहित शर्मा 200 वन-डे खेलने वाले भारत के 14वें जबकि विश्व के 80वें क्रिकेटर बने। रोहित शर्मा को हिटमैन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक तीन दोहरे शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यही नहीं, वन-डे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में भी रोहित अव्वल हैं। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे।
बता दें कि रोहित ने 200 वन-डे की 194 पारियों में 7806 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 47.89 की रही जबकि स्ट्राइक रेट 88.46 का रहा। रोहित ने अब तक 22 वन-डे शतक जमाए हैं, जिनमें तीन दोहरे शतक शामिल हैं। उन्होंने 39 अर्धशतक भी जमाए हैं।