फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma become first indian captain to win consecutive four t20 matches

कोहली-धोनी को पछाड़ रोहित बने ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे कप्तान

Mon, 26 Feb 2018 07:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma become first indian captain to win consecutive four t20 matches
रोहित शर्मा - फोटो : bcci
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भले ही टीम इंडिया के 'हीटमैन' रोहित शर्मा अपने बल्ले से कोई कमाल न कर पाएं हों लेकिन टी20 सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में कप्तानी करके न सिर्फ सीरीज 2-1 से अपने नाम की बल्कि उन्होंने कप्तानी के मामले में अपना नाम भारतीय क्रिकेट में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया ने अंतिम मुकाबला बड़े ही रोमांचक अंदाज में 7 रन से अपने नाम किया। इस जीत के हीरो रहे सुरेश रैना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस मैच में पहले बल्ले से 43 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में डेविड मिलर का अहम विकेट लिया। लेकिन बतौर कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड। 
विज्ञापन

 

ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे कप्तान बने रोहित

rohit sharma become first indian captain to win consecutive four t20 matches
रोहित शर्म - फोटो : bcci
केपटाउन टी20 मुकाबला जीतकर रोहित ने अपने नाम एक कीर्तिमान रच डाला। दरअसल रोहित का यह चौथा टी20 मैच था, जिसमें वह बतौर कप्तान उतरे। इससे पहले वह श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में कप्तानी कर चुके हैं। 

इस जीत के साथ ही वह पहले ऐसे भारतीय कप्तान बने, जिसके नाम लगातार चार टी20 मैचों में जीत दर्ज है। बता दें कि ऐसा करने वाले वह दुनिया के छठे कप्तान हैं।  
 

रोहित के अलावा इन कप्तानों के रचा यह कीर्तिमान

rohit sharma become first indian captain to win consecutive four t20 matches
मिस्बाह उल हक - फोटो : bcci
बतौर कप्तान लगातार चार टी20 मुकाबला जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा से पहले मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान), कुमार संगाकारा (श्रीलंका), शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), सरफराज अहमद (पाकिस्तान) और रोहित शर्मा (भारत)। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed