फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma and Virat Kohli average performance outside India in IPL

IPL 2020: भारत के बाहर खामोश रहा है रोहित और विराट का बल्ला, यूएई में औसत रहा है प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2020 06:04 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 23 Aug 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma and Virat Kohli average performance outside India in IPL
विराट कोहली और रोहित शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : file photo

इंडियन प्रीमियर लीग के नाम से मशहूर भारत की चर्चित टी-20 लीग अपने 13वें सीजन के लिए तैयार है और इसके लिए खिलाड़ी और टीमें यूएई पहुंचने लगी हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार का आईपीएल यूएई में किया जा रहा है, जहां की परिस्थितियां भारत से बिल्कुल अलग हैं। हालांकि यूएई में पहले भी आईपीएल के एक सीजन का आयोजन हो चुका है लेकिन तब लीग के कुछ स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन यहां कुछ खास नहीं रहा था। फिलहाल हम बात कर रहे हैं लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की। दोनों ही स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत के बाहर कुछ खास नहीं रहा है।   

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में किया जाएगा। यह तीसरा अवसर होगा जब भारत का यह घरेलू टूर्नामेंट विदेशी धरती पर खेला जाएगा। इससे पहले आम चुनावों के कारण 2009 में पूरा टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका जबकि 2014 में पहला चरण यूएई में खेला गया था। इन दोनों अवसरों पर कोहली और रोहित अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

कोहली के नाम सिर्फ एक अर्धशतक

Rohit Sharma and Virat Kohli average performance outside India in IPL
विराट कोहली - फोटो : social media

कोहली ने आईपीएल में विदेशों में जो 21 मैच खेले हैं उनमें उन्होंने 23.40 की औसत से 351 रन बनाए हैं जिसमें केवल एक अर्धशतक (उच्चतम 50 रन) शामिल है। कोहली ने आईपीएल में अब तक कुल 177 मैच खेले हैं, जिसमें 37.84 की औसत से 5,412 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। इसका मतलब है कि कोहली ने भारत में जो 156 मैच खेले उनमें 39.53 की औसत से 5,061 रन बनाए। उन्होंने अपने पांचों शतक के अलावा 35 अर्धशतक स्वदेश में ही लगाए हैं।

कोहली आईपीएल में शुरू से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2009 में दक्षिण अफ्रीका में 16 मैचों में 22.36 की औसत और एक अर्धशतक की मदद से 246 और 2014 में यूएई में पांच मैचों में 105 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट की स्वदेश में खेली गई नौ पारियों में हालांकि वह दो अर्धशतक की मदद से 254 रन बनाने में सफल रहे थे।

रोहित ने जड़े हैं सिर्फ दो अर्धशतक

Rohit Sharma and Virat Kohli average performance outside India in IPL
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

रोहित के नाम पर आईपीएल में 188 मैचों में 31.60 की औसत से 4,898 रन दर्ज हैं जिनमें एक शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली और सुरेश रैना (5368) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने अपने इन रनों में से 446 रन विदेशी धरती पर बनाए।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और यूएई में अब तक कुल 21 मैच खेले और 24.77 की औसत से रन बनाए जिसमें दो अर्धशतक (उच्चतम 52) शामिल हैं। रोहित 2009 में डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे और तब दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने 16 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 362 रन बनाए।

इसके पांच साल बाद यूएई में हालांकि वह मुंबई इंडियंस की तरफ से पांच मैचों में 84 रन ही बना पाए थे। इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेली गई 50 रन की एक पारी भी शामिल है। इस तरह से रोहित बाकी चार मैचों में केवल 34 रन बना पाए थे। तब स्वदेश में खेले गए दूसरे चरण में उन्होंने दस मैचों में 306 रन बनाकर अपने रिकार्ड में सुधार किया था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed