आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स: रोहित-ऋषभ ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, अश्विन को भी जबरदस्त फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिग जारी की। खिलाड़ियों की बल्लेबाजी रैंकिंग में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत दोनों सातवें स्थान पर हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज पंत (747) को सात स्थान और रोहित शर्मा (747) को एक स्थान का फायदा हुआ है। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवे स्थान पर बरकरार हैं, जबकि शीर्ष छह स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बल्लेबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 919 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं।
Rohit Sharma and Rishabh Pant are both at No.7 in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings for batting 👏
विज्ञापन
A big boost for Pant, who has achieved his career-best ranking! pic.twitter.com/96Jlu1p9Xp— ICC (@ICC) March 10, 2021
रविचंद्रन अश्विन को जबरदस्त फायदा
उधर, गेंदबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को जबरदस्त फायदा हुआ है। वह एक स्थान आगे ऊपर पहुंचे गए हैं। अश्विन 850 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस रैंकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 अंक) हैं। वहीं, ऑलराउंडरों की रैंकिंग में रविंद्र जडेजा को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 386 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इसके साथ ही अश्विन को भी इस रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 353 अंकों के साथ चौथेस्थान पर पहुंच गए हैं।
Another feather in R Ashwin’s cap 💪
— ICC (@ICC) March 10, 2021
He is now the No.4 all-rounder in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player rankings! pic.twitter.com/fctHKWQMx0