फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit sharma and Mahela Jayawardene happy on DRS, mid-season transfer window in IPL

IPL 2018: इन दो दिग्गजों ने DRS इस्तेमाल पर जताई खुशी, खिलाड़ियों के ट्रांसफर पर कही ये बात

Thu, 05 Apr 2018 09:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
Rohit sharma and Mahela Jayawardene happy on DRS, mid-season transfer window in IPL
आईपीएल

मुंबई इंडियंस के चीफ कोच महेला जयवर्धने और कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल के इस सीजन में डीआरएस प्रणाली को शामिल किए जाने और फुटबॉल की तर्ज पर सीजन के बीच में खिलाडियों को ट्रांसफर करने के फैसले पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस फैसले के तहत नेशनल टीम में अब अनकैप्ड खिलाड़ियों और टूर्नामेंट का आधा चरण समाप्त होने तक दो से ज्यादा मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए सीजन के बीच में संक्षिप्त ट्रांसफर का प्रावधान शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इस मसले पर चीफ कोच जयवर्धने ने कहा, 'फ्रेंचाइजी मॉडल के लिए यह विकास की बात है। इससे टीमों को यह देखने का मौका मिलेगा कि उन्हें टीम में क्या चाहिए। यह टूर्नामेंट के लिए अच्छा है और इससे टूर्नामेंट का महत्व और भी बढ़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने डीआरएस को टी-20 लीग में शामिल किए जाने को लेकर कहा, 'डीआरएस इंटरनेशनल क्रिकेट में तो है ही। यह आईपीएल में भी हो गया। गलतियां होती हैं और डीआरएस मददगार साबित होता है। मैं इससे खुश हूं। इंटरनेशनल खिलाड़ी जानते हैं कि इससे कैसे निपटा जाए और यह युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने का अच्छा मौका होगा।' 

Rohit sharma and Mahela Jayawardene happy on DRS, mid-season transfer window in IPL
रोहित शर्मा और महेला जयवर्धने

वहीं, जयवर्धने की बात का समर्थन करते हुए रोहित ने कहा, 'यह खेल और टूर्नामेंट के लिए अच्छा है। आखिर आप दिन में सही फैसले देखना चाहते हो और डीआरएस से हमें मदद ही मिलेगी। रोहित ने यह भी कहा कि लीग में इस बार वह अपने बल्लेबाजी क्रम को गोपनीय रखेंगे।

बता दें कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस तीन बार खिताब जीत चुकी है। इस बार भी उसकी नजर खिताब जीतने पर होगी। खिताब जीतने को लेकर जयवर्धने ने कहा कि, हम अपनी टीम को खिताब के दावेदार के तौर पर नहीं देख रहे। हमारी टीम बाकी दूसरी टीमों की तरह ही अच्छी है और हम सिर्फ अपने मैच पर फोकस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed