{"_id":"5ea30e60c00200659f7f50bc","slug":"rohit-does-not-know-what-is-happening-with-dhoni-after-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिटमैन रोहित बोले- धोनी के साथ क्या हो रहा नहीं जानता, विश्व कप के बाद कुछ सुना नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हिटमैन रोहित बोले- धोनी के साथ क्या हो रहा नहीं जानता, विश्व कप के बाद कुछ सुना नहीं
Fri, 24 Apr 2020 10:22 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा-एमएस धोनी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने पिछले साल विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ नहीं सुना है और उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या हो रहा है।
विज्ञापन
आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है और ऐसे में धोनी के लिए भारतीय टीम में वापसी की संभावना भी क्षीण पड़ गई है। उन्होंने कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम चैट में रोहित ने कहा कि उन्हें धोनी के बारे में कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि उनके साथ क्या हो रहा है। हमने उनके बारे में कोई खबर नहीं सुनी है। विश्व कप का आखिरी मैच जुलाई में था। तब से लेकर अब तक हमने कुछ नहीं सुना है। मुझे कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
रोहित ने कहा कि अगर कोई धोनी के बारे में जानना चाहता है तो उन्हें उनके साथ निजी संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब धोनी क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो उनसे संपर्क करना मुश्किल होता है। वह भूमिगत हो जाते हैं। जो भी उनके बारे में जानना चाहता है तो आप सीधे उनके पास जा सकते हैं।
आप जानते हैं कि वह रांची में रहते हैं। रोहित ने कहा कि आप अभी नहीं जा सकते, लेकिन लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कार, बाइक या उड़ान लेकर उनके पास जाना और उनसे पूछना आपकी क्या योजना है। आप खेलोगे या नहीं।