फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit and Virat Captaincy record Rohit Won more trophy than Kohli in IPL

दो कप्तानों की तुलना: विराट ने 70 और रोहित ने 80 फीसदी वनडे मैच जीते, छोटे फॉर्मेट के भी बादशाह हैं हिटमैन

Thu, 09 Dec 2021 08:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 08:31 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान करने के साथ ही चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को भारत की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। कप्तान के रूप में रोहित का रिकॉर्ड विराट से काफी बेहतर है। 

विज्ञापन
Rohit and Virat Captaincy record Rohit Won more trophy than Kohli in IPL
वनडे में कप्तानी करते हुए विराट और रोहित का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका दौरे में विराट कोहली की जगह भारत की वनडे टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। 2023 वर्ल्डकप को ध्यान में रखते हुए रोहित को यह जिम्मेदारी दी गई है। 2023 वनडे वर्ल्डकप के लिए रोहित अपनी टीम तैयार करना चाहेंगे, जो भारत को तीसरी बार यह ट्रॉफी दिला सके। इसके लिए उनके पास काफी समय भी है। 2017 में भारत की वनडे कप्तानी संभालने वाले विराट का रिकॉर्ड काफी बेहतर है, लेकिन वो कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाए हैं। वहीं उनकी जगह रोहित को नया कप्तान बनाया गया है, जिनका आईपीएल रिकॉर्ड बेहद शानदार है। 
विज्ञापन


लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि विराट टी-20 के बाद वनडे की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं और रोहित को यह जिम्मदारी दी जा सकती है। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे। अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन


आईपीएल में रोहित सुपरहिट पर विराट फ्लॉप
आईपीएल में एक कप्तान के रूप में रोहित का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उन्होंने अपनी कप्तानी में पांच बार मुंबई इंडियंस को विजेता बनाया है। वहीं विराट कोहली अब तक एक बार भी अपनी टीम को खिताब नहीं जिता पाए हैं। कोहली की गैरमौजूदगी में जब भी रोहित को भारत की कप्तानी करने का मौका मिला है, तब उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित ने 2018 में भारत को एशिया कप और निदाहास ट्रॉफी में जीत दिलाई थी। इस दौरान उनकी कप्तानी काफी चर्चा में रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit and Virat Captaincy record Rohit Won more trophy than Kohli in IPL
टी-20 में कप्तान के रूप में रोहित और विराट का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
वनडे और टी-20 कप्तान के रूप में विराट का रिकॉर्ड
विराट ने 95 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है और 65 में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। वहीं 27 में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 70.43 फीसदी मैच जीते हैं। वहीं टी-20 में विराट ने 50 मैचों में भारत की कप्तानी की। इसमें से 30 मैच भारत जीता है, जबकि 16 में उसे हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे और दो का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों टाई मैच भी भारत ने सुपरओवर में जीते थे। 

वनडे और टी-20 कप्तान के रूप में रोहित का रिकॉर्ड
रोहित ने अब तक 10 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली है और आठ बार भारत को जीत दिलाई है, जबकि दो मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टी-20 में रोहित ने 22 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और 18 में भारत को जीत दिलाई है। वहीं चार मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed