फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   robot says afghanistan will win world cup 2015

रोबोट की भविष्यवाणी में कौन जीतेगा वर्ल्ड कप, जानते है आप?

Wed, 11 Feb 2015 04:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Feb 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
robot says afghanistan will win world cup 2015

वर्ल्ड कप शुरु होने में बस चार दिन बाकी है। इस महा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 14 टीमों के साथ्ा-साथ्ा दुनिया भर के लोग विश्व कप शुरु होने को लेकर बेताब है।

विज्ञापन


14 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संयुक्त रुप शुरु हो रहे वर्ल्ड कप का सबसे चर्चित मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस खास दिन भारत अपनी कट्टर विरोधी टीम पाकिस्तान से भिड़ेगा।
विज्ञापन


इस मैच की खास बात यह है कि इसमे कमेंटरी बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करेंगे। इस लिहाज से भी यह मैच काफी महत्वपूर्ण है।

वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड के एक छात्र ने एक रोबोट बनाया है। उक्त छात्र का दावा है कि फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान पॉल ऑक्टोपस की तरह यह रोबोट भी भविष्यवाणी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोबोट की भविष्यवाणी सुन चौंक पड़ेंगे आप

robot says afghanistan will win world cup 2015

न्यूजीलैंड के केंटेबरी यूनिर्वसिटी में पीएचडी कर रहे छात्र इडुआर्डो सेंडोवॉल ने एक रोबोट बनाया है। इस रोबोट का नाम इकराम रखा गया है।

न्यूजीलैंड के एक ऑनलाइन संस्करण 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार छात्र के रोबोट 'इकराम' के मुताबिक वर्ल्ड कप 2015 का खिताब अफगानिस्तान ले जाएगी। अफगानिस्तान वर्ल्ड कप की सभी टीमों में सबसे कमजोर टीम मानी जा रही है। अफगानिस्तान टीम भारत के खिलाफ अपना पहला वॉर्मअप मैच 153 रनों से हार गई थी।

यह नाम सुनकर आप भी चौंक गए ना। छात्र के अनुसार रोबोट के सामने सभी 14 टीमों के झंडो को रखे गए थे जिसमें उसने विजेता के रुप में अफगानिस्तान का चयन किया।

अफगानिस्तान वर्ल्ड कप में पूल बी ग्रुप में है। उसके साथ वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, न्यूजीलैंड टीमें भी है। जब छात्र से रोबोट बनाने के पीछे का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि रोबोट बनाने की प्रेरणा उसे फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान 'पॉल ऑक्टोपस' से मिली।

छात्र ने यह भी बताया कि रोबोट का नाम मैक्सिको के एक दार्शनिक इकराम के नाम पर रखा है। 14 फरवरी से शुरु हो रहे वर्ल्ड कप 2015 का पहला लीग मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed