फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   robin uthappa said his career was damaged due to change in batting order

छलका दर्द: उथप्पा ने कहा- बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के कारण उनके करियर को हुआ नुकसान

Sun, 23 May 2021 01:31 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 May 2021 01:31 AM IST
सार

उथप्पा ने कहा कि अगर वह एक ही बल्लेबाजी क्रम पर 49 मैच खेलते तो वह भी भारत के लिए 149 या फिर 249 मैच खेल जाते

विज्ञापन
robin uthappa said his career was damaged due to change in batting order
रोबिन उथप्पा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के जाने-माने बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का एक यूट्यूब से बात करते हुए उनका दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के कारण उनके करियर को हुआ नुकसान नहीं तो वह भी 249 मैच खेलते।

विज्ञापन


वहीं जब भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था तो माना जा रहा था कि वो लंबा खेलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उथप्पा ने अपने करियर में मात्र  46 मैच और टी20 करियर 13 मैच का ही खेले। उन्होंने 2007 में स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में कदम रखा था
विज्ञापन


उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 934 रन बनाए। वहीं 13 टी20 मैच में उन्होंने 249 रन बनाए। उन्होंने कहा कि अगर आप मेरे इंटरनेशनल के आंकड़े देखेंगे, तो आपको मालूम चलेगा कि मैंने तीन से ज्यादा मैचों में एक पोजीशन पर बल्लेबाजी नहीं की। हर तीसरे मैच में बल्लेबाजी क्रम बदल दिया जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने ऐसा इसीलिए किया, क्योंकि इससे टीम को फायदा हो रहा था। मगर इस वजह से मेरे करियर के आंकड़े खराब हो रहे थे। तेज गेंदबाज श्रीसंत के साथ केरल की ओर से खेले रॉबिन उथप्पा ने अब इस तेज गेंदबाज की तारीफ की है।


 उथप्पा ने श्रीसंत की तुलना पूर्व कप्तान कपिल देव और मोहम्मद शमी की गेंदबाजी से कर दी। उन्होंने कहा कि श्रीसंत वापसी के बाद लय में दिखाई दिए उनकी आउट स्विंग और गेंद की सीम पोजिशन अब भी देश में सबसे बेहतरीन है। आप कपिल देव और मोहम्मद शमी के साथ श्रीसंत को रख सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed