{"_id":"596ce0704f1c1b48458b4717","slug":"robin-singh-says-if-i-were-the-head-coach-i-would-want-people-whom-i-m-comfortable-working-with","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉबिन सिंह ने कहा- कोच को होना चाहिए अपना सपोर्ट स्टाफ चुनने का अधिकार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रॉबिन सिंह ने कहा- कोच को होना चाहिए अपना सपोर्ट स्टाफ चुनने का अधिकार
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
रॉबिन सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स के असिस्टेंट कोच रॉबिन सिंह भी टीम इंडिया के कोच और सपोर्ट स्टाफ के विवाद में कूद गए हैं। टीम इंडिया के फील्डिंग कोच रह चुके रॉबिन सिंह ने कहा कि कोच को अपना सपोर्ट स्टाफ चुनने की आजादी होनी चाहिए इसमें कोई बुराई नहीं है। यदि शास्त्री अपना सपोर्ट स्टाफ चुनना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने देना चाहिए। यदि मुझे टीम का हेड कोच चुना जाता तो मैं साथ मैं ऐसे लोग चाहता जिनके साथ काम करने में मैं सहज महसूस कर सकूं।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने सचिन, सौरव और लक्ष्मण वाली सलाहकार समिति को टीम इंडिया का हेड कोच चुनने की जिम्मेदारी दी थी लेकिन उन्होंने इसके साथ जहीर खान और राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का गेंदबाजी और गेंदबाजी कोच भी चुना। जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासनिक समिति ने अपनी सहमति नहीं दी। शास्त्री से मुलाकात के बाज जहीर की जगह भरत अरुण को टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया। ऐसे में विवाद की स्थिति खड़ी हो गई। यह बात भी किसी से छिपी नहीं थी कि शास्त्री भरत को जहीर के साथ गेंदबाजी कोच बनाए रखना चाहते थे क्योंकि जहीर टीम के साथ केवल 150 दिन काम करने पर सहमत थे। ऐसे में जहीर की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए एक फुट टाइम गेंदबाजी कोच की जरूरत थी जिसे भरत ही पूरा कर सकते थे। ऐेस में शास्त्री ने भरत पर ही विश्वास जताया।