फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rising pune beat sunrisers hyderabad by duck worth luis rule

जीत की राह पर लौटी धोनी की टीम, हैदराबाद को हरा दिया

Wed, 27 Apr 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
rising pune beat sunrisers hyderabad by duck worth luis rule

राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चेहरे पर मंगलवार को चिर-परिचित मुस्कान नजर आई। हो भी क्यों न चार मुकाबलों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बारिश बाधित मैच में डकवर्थ लुइस नियम से 34 रनों से मिली जीत ने उन्हें बड़ी राहत जो प्रदान की।

विज्ञापन


बारिश के कारण एक घंटा देरी से शुरू हुअ मैच में हैदराबाद की टीम शिखर धवन के नाबाद 56 रनों के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 118 रन ही बना पाई और पुणे ने स्टीवन स्मिथ (46) की मदद से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


पुणे का स्कोर 11वें ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट पर 94 रन था तब एक बार फिर बारिश ने बाधा डाली। उस समय डकवर्थ लुइस नियम से पुणे की टीम 34 रन आगे थी। पुणे की यह छठे मैच में दूसरी जीत है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की इतने ही मैचों में तीसरी हार।
विज्ञापन
विज्ञापन


 धोनी के लिए इस मैच में शुरू से सब कुछ फीलगुड था। टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला किया तो बारिश ने हालात को गेंदबाजों के और अनुकूल बना दिया। उसके बाद नई टीम के सही संयोजन की तलाश में लगे कप्तान धोनी का गेंदबाजी में अंकित शर्मा की जगह अशोक डिंडा को आजमाने का निर्णय भी कारगर साबित हुआ।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की टीम ने हालांकि बिना स्कोर जोड़े ही ओपनर अजिंक्य रहाणे का विकेट गंवा दिया था जब मुस्ताफिजुर रहमान ने उन्हें मोर्गन के हाथों कैच करा दिया लेकिन उसके बाद फाफ डू प्लेसिस (30) और स्टीवन स्मिथ दूसरे विकेट पर 80 रन जोड़कर टीम को जीत की राह पर ले आए।

डू प्लेसिस को हेनरिक्स ने विकेट के पीछे कैच कराया। कप्तान धोनी (05) का विकेट आशीष नेहरा को मिला जब तारे ने उनकी गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर अच्छा कैच पकड़ लिया।

इससे पहले हैदराबाद की टीम शुरुआत से ही मुश्किलों में घिर गई थी। कप्तान डेविड वार्नर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। एक समय नौवें ओवर में हैदराबाद की टीम अपने घरेलू मैदान में 32 रनों पर पांच विकेट गंवाकर बड़े संकट में घिर गई थी अगर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 56)ने अगर एक छोर नहीं संभाला होता तो सनराइजर्स इतना स्कोर भी खड़ा नहीं कर पाते। मोर्गन (00), दीपक हुड्डा (01), हेनरिक्स (01), बिपुल शर्मा (05) सब सस्ते में ही पवेलियन लौट गए थे।  


ओझा ने शिखर धवन के साथ छठे विकेट पर 47 रनों की साझेदारी की। अंतिम दो ओवरों में हैदराबाद ने 26 रन जुटाए। भुवनेश्वर कुमार ने आठ गेंदों पर 21 रनों की अच्छी पारी खेली जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था।  अशोक डिंडा ने 23 रन देकर तीन, मिचेल मार्श ने 14 रन देकर दो विकेट लिए। एक-एक विकेट आर अश्विन और तिषारा परेरा को मिला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed